दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने पत्र लिखकर मांग की है कि पीएम मोदी ऐलान करें कि किसी भी अमीर आदमी का लोन माफ नहीं होगा. माफ करना है तो किसानों के लोन, मिडिल क्लास के होम लोन माफ करें. इस पैसे से मिडिल का बहुत फायदा होगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैंने हिसाब लगाया है, अगर लोन माफ न किया जाए तो टैक्स की दरें आधी हो जाएंगी. 12 लाख सालाना कमाने वाला व्यक्ति अपनी सैलरी टैक्स में देता है, ये मिडिल क्लास का दुख है." छात्रों के लिए…
Author: News Desk
बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में ढलाई के समय छत गिर गई। जिससे मलबे में महिला सहित कुछ मजदूर दब गये। हादसे में इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मलबा हटाकर मजदूरों को अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दरअसल, सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर ए में एक फैक्टरी का भवन बन रहा है। सोमवार की शाम पहले तल की छत पर ढलाई चल रही थी। इसी दौरान करीबन शाम के समय छत भसक कर नीचे गिर गई। जिसमें नीचे में काम कर रहे मजदूर राजकुमारी, मोनू ध्रुव,अशोक साहू, दुर्गेश साहू मलबे में दब गए। मजदूरों…
इस साल बसंत पंचमी 2 फरवरी को मनाई जा रही है. यह पर्व विशेष रूप से वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करता है, जो ठंड के बाद हल्की गर्मी और फूलों से सजने वाली प्रकृति का प्रतीक है. बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है, जो ज्ञान, संगीत, कला और बुद्धिमत्ता की देवी मानी जाती हैं. बसंत पंचमी के दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं. साथ ही पीले रंग के पकवान इस दिन बनाए जाने का बहुत महत्व है. भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इस पर्व पर अलग-अलग तरह के…
वाशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट की टिकटॉक खरीदने को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट उन अमेरिकी कंपनियों में से एक है जो लोकप्रिय एप पर अप्रैल में लगने वाले बैन को रोकने में मदद करने के लिए टिकटॉक पर कंट्रोल लेना चाहती है। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक का नया स्वामित्व लाने में मदद करने में रुचि रखने वाली कंपनियों में से एक है, तो ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, 'मैं हां कहूंगा।' 50 प्रतिशत हिस्सेदारी देने के लिए तलाश रहे खरीदार ट्रंप ने कहा कि अन्य कंपनियां भी टिकटॉक…
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर रहे हैं। उनके आदेशों को दुनिया गौर से देख रही है। कुछ फैसले ऐसे हैं, जो काफी चर्चाओं में भी है। इसी बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में आयरन डोम सिस्टम की तरह अगली पीढ़ी की मिसाइल रक्षा प्रणाली का निर्माण करने का आदेश दिया है। बता दें कि हमास की ओर से दागी गई मिसाइलों के हमले से बचने के लिए इजरायल आयरन डोम सिस्टम का इस्तेमाल करता आया है। रिपोर्ट के अनुसार, अगली की पीढ़ी रक्षा कवच अमेरिका को बैलिस्टिक, हाइपरसोनिक, एडवांस क्रूज मिसाइलों और अन्य हवाई हमलों से बचाएगा।…
रायपुर: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार आज नामांकन की अंतिम तिथि है। 22 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। 31 जनवरी नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। नगरीय निकाय के लिए कई बड़े नाम आज दाखिल करेंगे नामांकन: नगर पालिका चुनाव 2025 के लिए 28 जनवरी का दिन काफी अहम है। मंगलवार होने के कारण लोग काफी विधि-विधान के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। इसी क्रम में रायपुर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे नामांकन दाखिल…
बांका: गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों को जिलेबी नहीं मिलने का मामला इस कदर बढ़ गया कि ग्रामीणों ने हेडमास्टर का घेराव कर दिया. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने हेडमास्टर से यह सवाल भी दाग दिया कि बच्चों के बीच जिलेबी का वितरण क्यों नहीं किया गया. अब ग्रामीणों के द्वारा किया गया घेराव सुर्खियों में बना हुआ है. सलेमपुर गांव के स्कूल में बीते रविवार को पूरे धूमधाम व उत्साह से गणतंत्र दिवस को मनाया गया. इस दौरान बच्चों के बीच में बांटने के लिए जिलेबी मंगाई गई. लेकिन कहा जा रहा है कि बच्चों की संख्या ज्यादा…
चीन के एआई डेवलपर डीपसीक के वैश्विक शेयर बाजार में एक बड़ा भूचाल आ गया है। इसके असर से, दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों ने सोमवार को कुल 108 अरब डॉलर का नुकसान झेला। इसमें एनवीडिया के को-फाउंडर जेनसन हुआंग का नाम भी शामिल है। कम लागत वाले चीन के एआई मॉडल ने बढ़ाई दुनिया की चिंता कम लागत वाले चीन के एआई मॉडल डीपसीक ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इस चिंता के कारण दुनिया भर के निवेशकों ने सोमवार को टेक कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली की। इसके असर से टेक शेयरों पर आधारित इंडेक्स…
पटना: सोमवार को प्रयागराज और दिल्ली जाने के लिए यात्री पटना जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने आए, मगर ट्रेन की बोगी को उसमें बैठे यात्रियों ने बंद कर दिया. जिससे लोग ट्रेन में चढ़ नहीं सके. जानकारी के मुताबिक सोमवार 7:30 बजे प्रयागराज होते हुए दिल्ली जाने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393) पटना जंक्शन पर पहुंची थी. इस दौरान यहां पर एक बोगी को आम लोगों ने अतिक्रमण कर लिया. जिसकी वजह से रिजर्व टिकट लेकर सफर करने वाले यात्री दरवाजा बंद होने की वजह से ट्रेन में चढ़ नहीं पाए. कुछ बोगियों के गेट को अंदर से बंद कर दिया…
घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 323.76 अंक चढ़कर 75,689.93 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 77.25 अंक चढ़कर 22,906.40 अंक पर पहुंच गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे गिरकर 86.55 डॉलर पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,015.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। ऐसी रही बाजार की चाल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बैंकिंग प्रणाली में नकदी बढ़ाने के उपायों की घोषणा के बाद बैंकिंग शेयरों में भारी खरीदारी…