रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष सुरीता शांडिल्य ने मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग का तेइसवां वार्षिक प्रतिवेदन डेका को सौंपा। इस अवसर पर राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. सरिता उइके, संतकुमार नेताम, सचिव अभिजीत सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक श्रीमती लीना कोसम उपस्थित थे।
Author: News Desk
भोपाल । प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सीएम हेल्प लाइन के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। इस योजना का लाभ हितग्राहियों को नहीं मिलने की वजह से हर दिन दर्जनों की संख्या में शिकायतें आ रही हैं। हालत यह है कि इसकी अब तक 48409 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। यह शिकायतें अब शासन के साथ ही सरकार के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। इस योजना में 24 करोड़ 20 लाख 45 हजार रुपए का पेमेंट पंजीयन कराने वाली गर्भवती महिलाओं को नहीं किया गया है। जबकि कई मामलों में महिलाओं ने बच्चों को जन्म दे दिया है…
रायपुर। महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस पर 30 जनवरी को राजधानी में मांस-मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी को राजधानी के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस पर किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस -…
नई दिल्ली । शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि विशिष्ट लोगों के दौरे के लिए एक दिन आरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ के प्रबंधन के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। राउत ने कहा, पैसा कहां गया। भाजपा कुंभ के माध्यम से राजनीतिक प्रचार कर रही है। वह कुंभ का प्रचार कर आगे चुनाव लड़ना चाहती है। यह उनकी आस्था नहीं बल्कि राजनीति है और लोग इसमें अपनी जान गंवा रहे हैं। राउत ने आरोप लगाया कि सुबह-सुबह मची भगदड़ राज्य प्रशासन द्वारा की गयी हत्या थी।…
दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) से जुड़े नए-नए अपडेट के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने छात्रों को बड़ी सलाह दी है। चैटजीपीटी का जरूरत से इस्तेमाल करो उन्होंने कहा, ''अगर बात करें एआइ की तो मेरे पास हमारे युवा छात्रों के लिए एक सुझाव है। आपको एक टूल की तरह एआइ का इस्तेमाल करने में अच्छा होना चाहिए, लेकिन आपको खुद की गंभीर सोच नहीं खत्म करनी चाहिए। चैटजीपीटी का जरूरत से इस्तेमाल करो, लेकिन याद रखो आर्टिफिशियल बुद्धि से नहीं खुद की बुद्धि से। हम आगे बढ़ेंगे और आप आगे बढ़ सकते हैं।'' इंसान की…
भोपाल । भले ही एक साल से कम समय में उत्तराखंड में बीते रोज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी गई हो, लेकिन इस मामले में मप्र फिसड्डी साबित हो रहा है। जबकि मप्र में इसके लिए कमेटी बनाने की घोषणा दो साल पहले कर दी गई थी। प्रदेश में न तो कमेटी का गठन हुआ और न ही इस दिशा में कोई कदम उठाया गया है। अहम बात तो यह है कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के साथ ही विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, लिव इन रिलेशन और इनसे संबंधित अन्य विषयों को भी रेगुलेट करने की तैयारी कर…
नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार जारी रखते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गों और आरक्षण के खिलाफ हैं। उन्होंने दिल्ली के बवाना में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल और उनके लोगों ने मिलकर दिल्ली में सबसे बड़ा शराब घोटाला किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया, ‘‘पूरा देश जानता है कि आपने (केजरीवाल) भ्रष्टाचार किया।’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झूठे…
इंदौर । देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की बादशाहत स्वच्छता के मामले में खत्म हो सकती है। स्वच्छता सर्वेक्षण में उसे कई शहरों से कड़ी टक्कर मिल रही है। इंदौर लगातार 7 बार देश का सबसे स्वच्छ शहर रहा है। हालांकि इस बार उसके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। कई ऐसे शहर हैं जो इंदौर को टक्कर दे रहे हैं लेकिन इस बार इंदौर को मप्र की ही राजधानी भोपाल से चुनौती मिल रही है।स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार कई बड़े बदलाव किए गए हैं। यह पहला मौका है जब स्वच्छ सर्वेक्षण में निगेटिव मार्किंग को लागू किया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने कहा है कि राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगरपालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में जो चुनाव हो रहा है, उसके लिए नामांकन दाखिले का काम मंगलवार को पूर्ण हो चुका है और बुधवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा हो रही है। इस बीच अनेक स्थानों पर उन्हें (स्वयं श्री साव को) 2023 के विधानसभा, 2024 के लोकसभा चुनावों और रायपुर दक्षिण उपचुनाव के समय जैसा उत्साह था, वैसा ही उत्साह निकाय चुनावों की नामांकन रैलियों में दिखाई पड़ा है। श्री साव ने कहा कि यह बताता है कि नगरीय…
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि दोनों ‘‘एक ही सिक्के के दो पहलू’ और ‘‘झूठों के सरदार’’ हैं। खड़गे ने बुराड़ी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने मिलकर कांग्रेस को सत्ता से हटाया, लेकिन दिल्ली तथा देश के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने आप पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘ये बातें ऐसी करते हैं कि मानो सीधे स्वर्ग से उतरे…