हरियाणा के कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर दिनेश को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने जमीन अटैच करने के मामले में शिकायतकर्ता से 1.40 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पहले भी ली थी रिश्वत शिकायतकर्ता ऋषिपाल के अनुसार, ईटीओ दिनेश ने उससे पहले 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से वह पहले ही 60 हजार रुपये दे चुका था। इसके बावजूद अधिकारी ने और पैसे की मांग करते हुए उसकी संपत्ति अटैच करने की धमकी दी थी। शिकायत के बाद हुई कार्रवाई शिकायतकर्ता…
Author: News Desk
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि गबन करने के मामले में कोरबा जिले में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की गई है, जिसमें तीन ठेकेदार, दो पूर्व रोजगार सहायक और एक पूर्व आवास मित्र शामिल है. कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के चलते पूर्व रोजगार सहायक प्रकाश चौहान और किरण महंत को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. ठेकदार मेघनाथ विश्वकर्मा, राजाराम चौहान ग्राम सिमकेंदा, लखनलाल बैगा ग्राम श्यांग, रोजगार सहायक ग्राम श्यांग प्रकाश चौहान और ग्राम सोल्वा के किरण महंत, पूर्व आवास मित्र चंद्रशेखर मंझवार, ग्राम करूमौहा के विरुद्ध पुलिस थाना…
रायपुर. राजधानी के पिरदा स्थित HP पेट्रोल पंप पर कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. बॉटल में पेट्रोल नहीं देने पर युवक ने महिला कर्मचारी की बेदम पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई. इस मामले में विधानसभा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी लल्ला बांधे ने महिला कर्मचारी की पिटाई की है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. वारदात के बाद आरोपी…
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर यूपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ कुंभ मेले के मार्केटिंग पर ध्यान दे रही थी, लेकिन भक्तों की सुविधाओं के लिए सही व्यवस्था नहीं की गई. गृह मंत्री और रक्षा मंत्री जब स्नान के लिए गए, तो पूरा इलाका सील कर दिया गया, जिससे आम श्रद्धालुओं को परेशानी हुई. यूपी के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को पार्टी के प्रचार के बजाय भक्तों की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए था. उन्होंने कहा, "10 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत के बाद ही सरकार…
कटघोरा/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. मतदान से पहले ही भाजपा ने दो पार्षद सीट पर जीत दर्ज की है. दरअसल 28 जनवरी नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था. दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर के वार्ड क्रमांक एक में पार्षद के लिए सिर्फ भाजपा प्रत्याशी गीता बघेल ने ही नामांकन जमा किया है. वहीं नगर पालिका परिषद कटघोरा के वार्ड 13 में भी भाजपा प्रत्याशी शिवमति पटेल के अलावा किसी ने नामांकन नहीं भरा. इसके चलते इन दोनों जगहों पर भाजपा प्रत्याशियों ने मतदान से पहले ही जीत हासिल कर ली है. बारसूर में…
रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के श्रद्धालुओं को प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए विशेष ट्रेन की सुविधा देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रायपुर मंडल के डीआरएम को पत्र लिखा है. सांसद अग्रवाल के मुताबिक, उनके लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाना चाहते हैं, लेकिन वर्तमान में उपलब्ध ट्रेनों की संख्या सीमित होने के कारण यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा सूची और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. सांसद बृजमोहन ने मांग की है कि रायपुर अथवा दुर्ग से प्रयागराज तक महाकुंभ अवधि के लिए विशेष ट्रेन आरंभ की…
हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी की स्वच्छ धारा अविरल बह रही है। यह दावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी कर रहे हैं। पश्चिमी यमुना नहर की सैंपल रिपोर्ट के मुताबिक पानी के सभी मानक निर्धारित तय मानकों से कम है। इससे साफ जाहिर है कि पश्चिमी यमुना नहर के जरिए दिल्ली को जो पानी सप्लाई किया जा रहा है। वह यहां तो प्रदूषित नहीं हो रहा है। हर महीने होती है पानी की जांच प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, हर महीने पश्चिमी यमुना नहर से पानी के सैंपल लेकर जांच करवाई जाती है। 15 जनवरी को मिली रिपोर्ट…
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे विवादित हस्तियों में से एक राखी सावंत हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहती हैं. कभी शादी को लेकर तो कभी अपने तलाक को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर. इस वक्त एक्ट्रेस पाकिस्तान में हैं और उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. राखी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में छा गई हैं. राखी अब तक दो शादियां कर चुकी हैं. उनकी पहली शादी 2019 में रितेश सिंह से हुई थी, लेकिन 2022 में दोनों का तलाक हो गया था.…
पटना: पटना के नौबतपुर से एम्स, पटना, फुलवारीशरीफ ब्रेकर होकर जीरो माइल तक आने वाले रास्ते में बुधवार की रात से 24 घंटे तक नो एंट्री रहेगी। ट्रकों का इस रास्ते से दिन और रात दोनों समय परिचालन नहीं होगा। ये वाहन नौबतपुर सिक्स लेन से बिहटा सरमेरा रोड होकर बेलदारीचक से गोपालपुर के रास्ते जीरो माइल तक पहुंचेंगे और वहां से गांधी सेतु जाएंगे। वर्तमान में गांधी सेतु से 1000 ट्रक रोज पार कर रहे हैं। इसे घटाकर तीन सौ पर लाने का लक्ष्य लिया गया है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ट्रैफिक एसपी ने बताया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 750 करोड़ रुपये से अधिक का चिकित्सा उपकरण और रसायन खरीद घोटाला उजागर हुआ है। मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चार फर्मों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससीएल) रायपुर और स्वास्थ्य सेवा विभाग के निदेशालय के अधिकारियों और चार फर्मों-दुर्ग की मोक्षित कॉर्पोरेशन, सीबी कॉर्पोरेशन, रिकॉर्ड्स एंड मेडिकेयर सिस्टम एचएसआईआईडीसी पंचकूला, हरियाणा और रायपुर की श्री शारदा इंडस्ट्रीज व अन्य पर 22 जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि एफआईआर में किसी व्यक्ति…