रायपुर : छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पूरी कार्यकारिणी को भी भंग करने की घोषणा की है। योगेश अग्रवाल ने अपने इस्तीफे की विधिवत सूचना एसोसिएशन को दे दी है। वे लंबे समय से अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे और संगठन को नेतृत्व प्रदान कर रहे थे। गौरतलब है कि योगेश अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के छोटे भाई हैं। उनके इस्तीफे के पीछे के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह फैसला संगठन…
Author: News Desk
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र और दिल्ली सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें सिंगल मदर के बच्चों के लिए ओबीसी प्रमाणपत्र जारी करने के नियमों में संशोधन की मांग की गई है। कार्रवाई संवैधानिक प्रविधानों के खिलाफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस आगस्टीन जार्ज मसीह की पीठ ने दिल्ली की एक महिला द्वारा दायर याचिका पर यह आदेश पारित किया। याचिका में कहा गया है कि वर्तमान दिशा-निर्देशों के अनुसार, सिंगल मदर के ओबीसी प्रमाणपत्र के आधार पर बच्चे को ओबीसी प्रमाणपत्र नहीं दिया जा सकता और आवेदक को केवल पितृ पक्ष से ऐसा प्रमाणपत्र प्रस्तुत…
रायपुर: रायपुर नगर निगमकी अपर आयुक्त कृष्णा खटीक ने शुक्रवार को नगर निगम के कर्मचारियों की बैठक में उनकी समस्याओं की जानकारी ली। और उन्हें सप्ताहिक बैठक में बताई गई समस्याओं के संबंध में निराकरण की कार्यवाही से अवगत करवाया। प्रभारी अपर आयुक्त ने बैठक में सभी कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान निगम मुख्यालय में भिक्षा मांगने एवं फेरी वालों के कार्यालय भवन में प्रवेश करने पर रोक लगाने के निर्देश संबंधितों को दिए हैं। साथ ही निगम अमले के वाहनों की पहचान के लिए स्टीकर लगाने शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रभारी अपर आयुक्त ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर शहर के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निगम चुनाव में महापौर पद और सभी 70 पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि जनता भाजपा के पक्ष तैयार खड़ी है और विकास चाहती है। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बने 13 महीने हुए हैं और 13 महीने में ही सरकार ने जो काम किए हैं, उसे जनता ने देखा है। साय शुक्रवार को राजधानी के स्व. बलबीरसिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के सरिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 212.6 किलोग्राम चांदी के जेवर और सिल्ली बरामद की। यह चांदी बिना किसी वैध दस्तावेज के ओडिशा ले जाई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि यह घटना जिले के कंचनपुर बेरियर के पास की है, जहां संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही एक सफेद हुंडई वेन्यू कार सीजी 04 एनजेड 2277 को रोका गया। इस कार में…
हिन्दू धर्म में सप्तर्षियों का महत्वपूर्ण स्थान है. ये सात ऋषि हैं- कश्यप, अत्रि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और भारद्वाज. इन्हें वेदों और पुराणों में दिव्य ज्ञान और तपस्या के प्रतीक के रूप में वर्णित किया गया है. माना जाता है कि ये सातों ऋषि अपनी तपस्या और दिव्य शक्तियों से ब्रह्मांड के संतुलन को बनाए रखते हैं. हिंदू ग्रंथों में इन्हें अमर और सृष्टि चक्र के हर युग में मार्गदर्शक के रूप में बताया गया है. सप्तर्षियों का उल्लेख महाभारत, रामायण और कई अन्य पुराणों में भी मिलता है. उत्पत्ति: सप्तर्षियों की उत्पत्ति के बारे में कई मत हैं.…
वास्तुशास्त्र का महत्व बहुत अधिक है, आजकल हर घर में हर व्यक्ति द्वारा वास्तु के नियमों का पालन करने का प्रयास किया जाता है. क्योंकि घर में रखी हर एक चीज का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है. ऐसे में गलत चीजों का घर में होना या फिर दिनचर्या में होने वाली कुछ ऐसे काम जो कि हमारे जीवन पर बुरे प्रभाव डालें, इनका हमें बेहद खास ध्यान रखना होता है. कि कभी भी घर में रखी इन पांच चीजों को खाली नहीं छोड़ना चाहिए. वास्तु के अनुसार ऐसा करने से आपके जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इनसे…
घर के दरवाजे पर या बाहर आसपास नींबू और कनैल का पेड़ नहीं लगना चाहिए. दरअसल बताया जाता है कि नींबू कांटेदार होता है और इससे आप जो जीवन जी रहे हैं उसमें परेशानी आ सकती है कांटे की तरह और दूसरा कनैल जो है उसे अंधकार का प्रतीक माना गया है. ऐसे में घर के बाहर दरवाजे पर नहीं लगाना चाहिए. वास्तु शास्त्र में घर के दरवाजे पर लगाए जाने वाले पेड़ों का विशेष महत्व है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, घर के दरवाजे पर लगाए गए पेड़ सिर्फ घर की सुंदरता को ही नहीं बढ़ाते हैं, जबकि वे समृद्धि और…
सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग इस बात को जरूर मानते हैं कि पीपल के पेड़ को घर आंगन या अपने दरवाजे पर नहीं लगाया जाता है, क्योंकि यह अशुभ की निशानी मानी जाती है. जबकि हर शनिवार को पीपल में जल अर्पित किया जाता है, पूजा किया जाता है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है. शास्त्र में इसके बारे में बताया गया है. शास्त्रों के अनुसार पीपल के वृक्ष को देव वृक्ष कहा जाता है. ऐसा बताया जाता है कि पीपल के पेड़ में बहुत सारे देवी-देवताओं का वास होता है. इसलिए अधिकतर पीपल के पेड़ देवस्थान पर…
मेष राशि :- मन में अशांति, किसी परेशानी से बचिये, कुटुम्ब की समस्याऐं सुलझ जाएंगी। वृष राशि :- संवेदनशील होने से बचिये नहीं तो आपको किये पर पछताना ही पड़ेगा। मिथुन राशि :- मानसिक कार्य में सफलता तथा सहयोग, संतोष होगा, धन लाभ। कर्क राशि :- विरोधियों का समर्थन फलप्रद होगा तथा शुभ कार्य के योग अवश्य ही बनेंगे। सिंह राशि :- व्यवसायिक क्षमता अनुकूल रहे, स्थिति पूर्ण नियंत्रण में बनी ही रहेगी। कन्या राशि :- सामाजिक कार्यों में पूर्ण प्रतिष्ठा वृद्धि होगी, धन लाभ तथा हर्ष होगा। तुला राशि :- अधिकारी वर्ग से विशेष समर्थन फलप्रद होगा तथा रुके…