कोटा कोटा के महावीर नगर स्थित परिजात कॉलोनी में 16 वर्षीय केशव चौधरी की अचानक हुई मौत ने सभी को हिला दिया है. भीलवाड़ा निवासी केशव, जो कोटा में 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था, मोबाइल से पढ़ाई कर रहा था, जब अचानक उसने जोर से चीखा और इसके बाद बेहोश हो गया. उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना गुरुवार रात की है. उस समय केशव का बड़ा भाई उसके साथ था और उनकी मां बाजार में सब्जी लेने गई थी. महावीर नगर थानाधिकारी रमेश कविया ने बताया…
Author: News Desk
इंदौर: मध्य प्रदेश में टैक्स बचत के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है। आयकर विभाग ने एमपी में एक नए तरह की टैक्स चोरी पकड़ी है. आयकर विभाग ने इंदौर, देवास और राजगढ़ के जीरापुर में 4 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो टैक्स बचत का लालच देकर अफसरों और कर्मचारियों के दस्तावेज ले लेते थे. इसके बाद गलत टैक्स रिफंड हासिल कर लेते थे. इनसे अब तक 15 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है. आयकर विभाग के मुताबिक फर्जी रिफंड हासिल करने का खेल छोटे शहरों में भी चल रहा है. ऐसे कई मामले सामने…
रायपुर नगरीय निकायों में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत हो रही है। इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये अच्छा संकेत है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राजधानी में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को खूब उत्साह जगाया। प्रदेश के सात वार्डों में भाजपा की निर्विरोध जीत हुई है। इनमें बिलासपुर निगम वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया है। कटघोरा नगर पालिका वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया। कटघोरा नगर पालिका के वार्ड 18 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस…
बिलासपुर छतीसगढ़ के बिलासपुर में मेघना तंबाकू का नकली उत्पाद बनाने का मामला सामनेआया है। इसके साथ ही कारोबार की आड़ में GST चोरी भी की जा रही है। शनिवार को सेन्ट्रल GST की टीम ने छापेमारी की है।बताया जा रहा है कि कारोबारी और फर्म का नाम ताकत दास सुंदर दास ट्रेड है । सेंट्रल जीएसटी टीम शनिवार दोपहर 12 बजे सरकंडा स्थित तंबाकू व्यवसायी के ठिकाने पर पहुंची। करीब आधा दर्जन गाड़ियों में सवार जीएसटी अधिकारी और कर्मचारी यहां ताकत दास सुंदर दास ट्रेडिंग कंपनी की फैक्ट्री में घुस गए। जिसके बाद बाहर से गेट बंद कर अंदर…
इंदौर: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण 12 लाख रुपये तक की आय वालों पर कोई टैक्स नहीं लगने की घोषणा की है। उनकी घोषणा के साथ इंदौर में बजट भाषण सुनने के लिए इकट्ठा हुए उद्योगपतियों, व्यापारियों ने जमकर तालियां बजाई। सभी ने इसे आम आदमी का बजट बताया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला है। यह कल्याणकारी, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट देश के गरीब, युवा, अन्नदाता और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। धान खरीदी के अंतिम दिन शाम 6:45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के 25 लाख 49 हजार पंजीकृत किसानों ने अब तक धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम…
सिरोही। सिरोही में फरवरी एवं मार्च महिने में दिव्यांगजनों के लिए जिला तथा पंचायत समिति मुख्यालय पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है, उनका प्रमाणीकरण होगा। साथ ही यूडीआईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीयन स्वावलंबन पोर्टल पर किया जाएगा। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को रोडवेज पास, दिव्यांग छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना, सुखद दांपत्य जीवन, पालनहार व पेंशन योजना आदि के ऑनलाइन आवेदन भरवाए जाएंगे। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि इस कार्य के लिए समस्त उपखंड अधिकारियों को शिविरों का प्रभारी बनाया जाएगा। इसके साथ ही…
रायपुर राजधानी पुलिस ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन समाधान’ के तहत दूसरे राज्यों से आए दो हजार से ज्यादा लोगों की तस्दीकी की है। यह कार्रवाई रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों की पतासाजी करने के लिए की गई है। इसमें करीब 150 ऐसे बाहरी प्रदेश के लोगों का पता चला है, जो पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश बॉर्डर के हैं। पुलिस को इनके दस्तावेज भी दुरुस्त नहीं मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि ये बांग्लादेशी नागरिक या रोहिंग्या हैं। उनके मोबाइल नंबर से भी तकनीकी जांच की जा रही। तकरीबन तीन माह की जानकारी जुटाई जा रही है। उरला, टिकरापारा और खमतराई में…
झारखंड:भारी बहुमत से झारखंड की सत्ता में वापसी करने पर झामुमो नेता उत्साहित हैं. यही कारण है कि इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस को यादगार बनाने की तैयारी में जुट गयी है. समारोह के बहाने झामुमो यहां शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है. बता दें कि चार फरवरी को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में स्थापना दिवस समारोह को लेकर शहर से लेकर गांव तक चहल पहल तेज है. शहर के चौक चौराहे से लेकर प्रखंड और गांव को हरा रंग के झंडे से पाटा जा रहा है. पार्टी के प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक के…
खौफनाक हत्या: जिसमें तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास के कारण मां-बेटी की निर्मम हत्या की गई। आरोपी ने अपने परिवार में पत्नी की बीमारी का कारण तंत्र-मंत्र को मानते हुए इस अपराध को अंजाम दिया। घटना का विवरण अंधविश्वास में हत्या आरोपी को यह विश्वास था कि उसकी पत्नी की बीमारी तंत्र-मंत्र से जुड़ी हुई है, और इसके लिए उसने किसी प्रकार के तंत्र-मंत्र को दोषी ठहराया। इस विश्वास के आधार पर, उसने अपने परिवार की दो बेगुनाह महिलाओं मां और बेटी की हत्या करने का फैसला किया। मां-बेटी का शव जंगल से मिला हत्या के बाद, दोनों का शव जंगल में पाया गया।…