जांजगीर चांपा जांजगीर चांपा जिले के ग्राम रोहदा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मुर्गी से भरे एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हुई है। वहीं, चालक पिकअप वाहन को लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना सारागांव थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार, ग्राम रोहदी का रहने वाला मृतक युवक मदन सिंह कंवर किसी काम से अपनी बाइक से सुबह बम्हनीडीह आने को निकला हुआ था। इस दौरान वह ग्राम रोहदा…
Author: News Desk
बिलासपुर बिलासपुर के सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में शुक्रवार को हुए एक बड़े हादसे ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल के टॉयलेट में हुए सोडियम ब्लास्ट से चौथी कक्षा की एक मासूम बच्ची बुरी तरह झुलस गई है। इस घटना के बाद से स्कूल प्रशासन घिर गया है और परिजनों में जबरदस्त आक्रोश है। इस घटना के विरोध में शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल के बाहर इकट्ठा हुए और स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगने लगे। परिजनों का कहना है कि वे सुबह 7 बजे से स्कूल गेट पर खड़े…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में विदेशी फंडिंग पा रहीं स्वयं सेवी संस्थाओं (एनजीओ) की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रदेश में 153 संस्थाएं विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के अंतर्गत पंजीकृत हैं। इनमें से 52 ने रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी में खुद को ईसाई समुदाय से जुड़ा हुआ बताया है। केंद्रीय और प्रदेश की जांच एजेंसियां विदेश फंड लेने वाले सभी एनजीओ की गतिविधियों और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल में जुट गई हैं। एनजीओ ने जनजातीय इलाकों का चयन किया स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कार्यों जैसे उद्देश्यों के लिए गठित की गई इन एनजीओ की गतिविधियां…
कोंडागांव कोंडागाँव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के बोरगांव के पास शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पुल से जा टकराई , इस हादसे में एक महिला, एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि कार में सवार 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी केसकाल ने बताया कि बैंगलोर के वरतुर में रहने वाली फैमली प्रयागराज जाने के लिए निकली थी, शनिवार की सुबह जैसे ही केशकाल के आगे बोरगांव के पास वाहन पहुँची की कार चला रहे चालक रवि तेजा का…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस में बगावत और अंतरकलह की स्थिति देखने को मिली. इसी बीच अब पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के कामकाज पर सवाल उठाना उचित नहीं है. बता दें, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के कार्यकाल पर सवाल उठाए थे और अध्यक्ष बदलने की मांग की थी. हालांकि, जुनेजा ने बाद में अपने बयान पर सफाई दी और कहा कि मीडिया ने उनके शब्दों को गलत तरीके…
बिलासपुर शराब घोटाला मामले में जेल में बंद प्रदेश के पूर्व मंत्री, कोंटा विधायक कवासी लखमा ने हाइकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। उन्होंने यह याचिका एसीबी की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगाई है, जिस पर आने वाले दिनों में सुनवाई होगी। वहीं लखमा ने विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति के लिए आवेदन लगाया था, जिस पर स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। कवासी लखमा की अनुपस्थिति से विधानसभा सत्र के संचालन में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा कहते हुए कोर्ट ने आवेदन खारिज कर दिया है। शराब घोटाला मामले में कवासी लखमा को ईडी ने 15…
बिलासपुर बस्तर और सुकमा जिले में ग्रामीण विद्युतीकरण के नाम पर करोड़ों का स्ट्रीट लाइट घोटाला किया गया है. मामले में हाईकोर्ट के स्व-संज्ञान के बाद चल रही जनहित याचिका में सुनवाई जारी है. बुधवार को हुई सुनवाई में महाधिवक्ता ने बताया कि जांच समिति गठित हो चुकी है जो अपना काम कर रही है. इस पर मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने शासन से शपथपत्र में जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को रखी है. बस्तर और सुकमा जिले के 190 गांवों में लगा दी गई 18 करोड़ रुपये…
रायपुर महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाकुंभ को सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व बताते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति की अनंत शक्ति और सनातन परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 144 वर्षों बाद आयोजित यह विराट महाकुंभ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं को जानने,…
रायपुर श्रद्धा और आस्था के प्रतीक ‘महाकुंभ‘ के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान कर प्रदेश एवं समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि सनातन के इस महापर्व के अवसर पर डुबकी लगाना परम सौभाग्य की बात है। ऐसे पुण्य क्षणों का लाभ लेना अत्यंत सुखद एवं मन को शांति प्रदान करने वाला होता है। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे।
रायपुर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट सर्जरी विभाग में राज्य की जनता के लिए बहुप्रतीक्षित कोरोनरी बाईपास सर्जरी सुविधा की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में प्रदेश के सर्वाधिक विश्वसनीय शासकीय चिकित्सा संस्थान ने ओपन हार्ट सर्जरी के क्षेत्र में नया अध्याय कोरोनरी बाईपास सर्जरी का जोड़ा है। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त किरण कौशल के अथक प्रयासों की बदौलत एवं अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर के कुशल प्रबंधन से हार्ट सर्जन डॉ. कृष्णकांत साहू एवं…