भिलाई भिलाई नगर निगम ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को खुर्शीपार क्षेत्र के गौतम नगर में कार्रवाई शुरू कर दी है. निगम के तोड़ू दस्ते ने यहां 53 अवैध मकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की है. यह कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी किए गए नोटिस के आधार पर की जा रही है. हालांकि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन कई निवासियों ने खुद ही अपने कब्जे खाली कर दिए. मौके पर जोन 4 के कमिश्नर सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति…
Author: News Desk
रायपुर छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों को हटाने की मांग को लेकर यूनियन के पदाधिकारी लामबंद होने लगे हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा गया है कि बिजली कंपनी में स्थानांतरण नीति का पालन नहीं किया जा रहा है. छोटे अधिकारियों का दो से तीन साल के भीतर तबादला कर दिया जाता है, लेकिन बड़े अधिकारी सालों तक एक ही स्थान पर जमे हुए हैं. बिजली कंपनी से सेवानिवृत्त सेक्शन अधिकारी अविनाश जायसवाल ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में बताया है कि बिजली वितरण कंपनी के अंतर्गत अब तक…
रायपुर छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है. प्रदेश में अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन लोगों को अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं से दो-चार होना पड़ सकता है. मौसम विभाग की मानें तो आगामी 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और मेघ गर्जन की स्थिति बन सकती है. खास बात यह है कि 14 अप्रैल से मेघ गर्जन की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना जताई गई है. मौसम…
प्रिएम्बल वाल पर हस्ताक्षर कर संविधान की मूल भावना के प्रति जताई प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया रायपुर भारत का संविधान हर नागरिक के लिए पवित्र ग्रंथ है, जो हमें गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। हमारा विशाल लोकतंत्र संविधान की मजबूत नींव पर खड़ा है और बाबा साहब इस ग्रंथ के शिल्पकार थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से ‘जय भीम पदयात्रा’ का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री युवाओं के साथ हुए पदयात्रा में शामिल मुख्यमंत्री स्वयं इस पदयात्रा में युवाओं के…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर के सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्षों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश कुमार चंद्रवंशी को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद की किसानों…
बिलासपुर छत्तीसगढ़ के सभी संविदा एनएचएम कर्मचारी 15 अप्रैल को सामूहिक रूप से छुट्टी पर रहने वाले हैं. दरअसल इस दिन छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बिलासपुर स्थित स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. सभी NHM कर्मचारी इसी आयोजन में शामिल होने के लिए सामूहिक रूप से अवकाश लेने जा रहे हैं. एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. अमित मिरी और प्रदेश महासचिव कौशलेस तिवारी ने जानकारी दी कि इस सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्री अमर…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया है। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में साहस और बलिदान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग में शांतिपूर्ण ढंग से रॉलेट एक्ट के विरोध में एकत्रित निहत्थे नागरिकों पर जब ब्रिटिश जनरल डायर के आदेश पर गोलियां बरसाई गईं, तब सैकड़ों निर्दोष बच्चे, महिलाएं और पुरुष शहीद हो गए। यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली थी, जिसने आज़ादी की लड़ाई को और अधिक…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संत कंवर राम जी की जयंती (13 अप्रैल) के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए सिंधी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संत कंवर राम जी ने सम्पूर्ण मानवता को प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने सत्य, अहिंसा, त्याग और विश्वबंधुत्व की मिसाल कायम करते हुए समाज को एक नई दिशा दिखाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संत कंवर राम जी की सादगी, सेवा और समर्पण का भाव आज भी जन-जन को प्रेरित करता है। उनकी जीवन यात्रा परोपकार, आध्यात्मिक चेतना…
गुना। मध्य प्रदेश के गुना में शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हालात बिगड़ गए। हनुमान जयंती का जुलूस कर्नलगंज इलाके में एक मस्जिद के सामने से निकल रहा था। जानकारी के मुताबिक हनुमान जयंती जुलूस में डीजे बज रहा था। इसी डीजे को लेकर विवाद हुआ। फिर जुलूस पर पथराव का आरोप है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों ने ही एक-दूसरे पर पथराव किया। जमकर नारेबाजी भी की गई। गुना के एसपी संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक पथराव में कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उपद्रव करने वालों को चिन्हित किया गया है और सख्त…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बैसाखी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बैसाखी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह दिन सिख समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बैसाखी का पर्व हमें मेहनत, समर्पण और परिश्रम के मूल्यों की याद दिलाता है।