गरियाबंद जिला अस्पताल में पदस्थ एक वरिष्ठ डॉक्टर से कथित रूप से CBI जांच और गिरफ्तारी की धमकी देकर 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का अहसास होने के बाद डॉक्टर कोतवाली थाने पहुंचे और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित डॉक्टर का नाम वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बिपिन अग्रवाल (66 वर्षीय) है, जिनकी पहचान अधिवक्ता राकेश मिश्रा से पहले से थी। अगस्त महीने में मिश्रा ने डॉक्टर को बताया कि उनके खिलाफ CBI…
Author: News Desk
रायपुर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर एक अहम बैठक नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में शुरू हो चुकी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. बैठक में विशेष रूप से कांकेर, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों पर फोकस किया जा रहा है, जहां नक्सल गतिविधियां अब भी सक्रिय हैं. इन चारों जिलों के कलेक्टर और एसपी भी बैठक में शामिल हैं. इस बैठक में पंचायत विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक एक महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन…
जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जहां दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़त हो गई. बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है. घटना बगीचा थाना क्षेत्र के पण्ड्रापाठ की है. जानकारी के मुताबिक, मृतक और उसका छाेटा भाई दाेनाे बाइक से PDS के काम से बगीचा जा रहे थे. पंड्रापाठ के पास सामने आ रही बाइक से उनकी बाइक तेज रफ्तार में जा भिड़ी. दर्दनाक हादसे में खखरा…
जशपुरनगर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार में स्व सहायता समूह की महिलाएं बन रही है आर्थिक रूप सक्षम इसी कड़ी में विकासखंड कुनकुरी में शुक्रवार को सी मार्ट का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव जी के द्वारा किया गया, जिसमे अन्य जनपद सदस्य, पार्षद ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुनकुरी श्री प्रमोद सिंह और कुनकुरी एन आर एल एम के डी पी एम श्री अमीन खान , श्री भरत पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सी -मार्ट राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन संपोषित श्री मधेश्वर कृषक…
एमसीबी/मनेन्द्रगढ़ महाविद्यालय में राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी सम्पन हुई। उच्च शिक्षा में शोध केवल एक अकादमिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय विकास का एक प्रभावशाली माध्यम भी है। यह न केवल वर्तमान चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करता है, बल्कि भविष्य के लिए एक मजबूत आधार भी तैयार करता है। इसीलिए, उच्च शिक्षा संस्थानों में शोध कार्य को प्रोत्साहित किया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे आत्मनिर्भर और सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सके। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में ‘शोध पद्धतिः मात्रात्मक और गुणात्मक दृष्टिकोण’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का…
सम्राट विक्रमादित्य का शासन काल सुशासन व्यवस्था का प्रस्तुत करता है आदर्श उदाहरण विक्रमादित्य द्वारा किये गये नवाचार और कार्य आज भी हैं प्रासंगिक 2000 साल पहले सम्राट विक्रमादित्य ने की थी गणतंत्र की स्थापना विक्रमादित्य की दानशीलता, वीरता और प्रजा के प्रति अद्भुत थी संवेदनशीलता भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतीत के गौरवशाली इतिहास को जन सामान्य के सामने लाने के लिये 2 हजार वर्ष पहले सम्राट विक्रमादित्य द्वारा सुशासन के सिद्धांतों पर स्थापित शासन संचालन व्यवस्था और उनकी कीर्ति पर केन्द्रित महानाट्य की प्रस्तुति दिल्ली के लाल किले पर 12-13-14 अप्रैल को होने जा…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर पंडुम उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर अब बदल रहा है, और यह बदलाव स्थायी होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बस्तर के लोग अब नक्सलवाद से मुक्ति चाहते हैं और विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन इस जनभावना के प्रतीक हैं। नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई: केंद्र और राज्य की प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का…
रायपुर जनजातीय परंपराओं, लोक कला और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक बस्तर पंडुम 2025 आज दंतेवाड़ा में भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। बस्तर पण्डुम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने उद्बोधन में बस्तर पण्डुम को अगले वर्ष से राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशभर के आदिवासी जिलों के कलाकारों को इस महोत्सव में आमंत्रित किया जाएगा, और बस्तर की संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बस्तर पंडुम उत्सव में अपने उद्बोधन में जनजातीय…
रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दंतेवाड़ा में आयोजित बस्तर पंडुम उत्सव को संबोधित करते हुए बस्तर के वीर सपूत महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि मैं महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव को बहुत विनम्रतापूर्वक प्रणाम करके श्रद्धांजलि देता हूं. उन्होंने जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक प्रजावत्सल राजा के रूप में महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव जन-जन के हृदय में बसे थे. उनकी लोकप्रियता उस समय के कांग्रेस के आकाओं को सहन नहीं हुई और साज़िश के तहत उनकी हत्या…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर अब बदल रहा है, और यह बदलाव स्थायी होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बस्तर के लोग अब नक्सलवाद से मुक्ति चाहते हैं और विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन इस जनभावना के प्रतीक हैं। नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई: केंद्र और राज्य की प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है। छत्तीसगढ़…