बलरामपुर अवैध रेत का उत्खनन रोकने गए वन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। खाना माफिया के द्वारा ट्रैक्टर चढ़ा कर पुलिस आरक्षक को कुचल दिया गया। घटना में आरक्षक शिव भजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर रामानुजगंज एसपी वैभव बैंकर मौके के लिए रवाना हो गए हैं। जिले के लिब्रा घाट में रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है। रेत के अवैध उत्खनन के लिए झारखंड से आकर रेत माफिया के द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन की…
Author: News Desk
रायपुर प्रदेश में बारिश की गतिविधि थमने के साथ ही तापमान चढऩे लगा है। कई स्थानों पर तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर आंधी और पानी चलने के अनुमान के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कमजोर पड़ गया है। इसका असर तापमान पर पड़ा है। दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में दर्ज किया गया, जहां पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच…
बीजापुर माओवादियों की ओर से शांति वार्ता के लिए छह माह के युद्ध विराम की घोषणा की गई थी। इस दौरान रात को उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर में कांग्रेस नेता और मारूडबाका सोसायटी संचालक नागा भंडारी पिता उर्रा भण्डारी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। नागा मारूडबाका गांव का ही रहने वाला था, पर माओवादियों के डर से कई वर्षों से उसूर में रह रहा था। अब से सात महीने पहले माओवादियों नागा के भाई तिरुपति भंडारी की भी हत्या की थी। नागा भंडारी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने लिंगापुर गये हुए थे। देर रात करीबन…
रायपुर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज महासमुंद के बसना विकासखंड के बोहारपार में कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने वहां नवनिर्मित कर्मा माता मंदिर में पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बोहारपार में बहुत ही सुंदर एवं भव्य कर्मा माता मंदिर की स्थापना की गई है। इस मंदिर के निर्माण से सनातन की परंपरा और सनातन का विचार अवश्य ही फलीभूत होगा। उन्होंने भक्त माता कर्मा की महिमा बताए हुए कहा कि इस मंदिर का निर्माण केवल पूजा-अर्चना…
रायपुर रायपुर में रविवार देर रात मिनी ट्रक और ट्रैलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। 13 लोग घायल हुए हैं। ट्रक में सवार ये सभी लोग छठी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रक खरोरा के बाना गांव से आ रहा था। बंगोली में इसे रायपुर से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी. घायलों को रायपुर मेडिकल अस्पताल लाया गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ग्राम चटौद के ग्रामीण एक स्वराज माजदा वाहन से विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में कुछ घायलों की हालत गंभीर है। मृतकों में सबसे…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में समाज के 28 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वर्ष 1975 में इस आयोजन की नींव रखने वाले वरिष्ठ दंपत्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, एकजुटता और पारिवारिक मूल्यों का अद्भुत उदाहरण है। पिछले 50 वर्षों से निरंतर इस परंपरा को निभाना अनुकरणीय है। समाज…
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध ने प्रेम, करूणा एवं अहिंसा की भावना को सर्वोपरि मानते हुए पूरे विश्व को नई राह दिखाई। उन्होंने कहा कि आज भी भगवान बुद्ध की शिक्षा प्रासंगिक है। इस समय आवश्यकता है कि समाज में सामाजिक सद्भाव और बंधुत्व कायम रखने के लिए उनके आदर्शों को अपनाते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलें।
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चलकर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का…
रायपुर अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर 12 मई को पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के पुराने ऑडिटोरियम हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रमुख अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी शामिल होंगे तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल होंगे। कार्यक्रम में संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. यू.एस. पैकरा, और सहायक संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. पुनीत गुप्ता विशिष्ट…
बेमेतरा बेमेतरा में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दिनांक 08 मई 2025 को ऑगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01, वार्ड नं. 14/17 में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड क्र.14/17 की 25 किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को निःशुल्क 15 दिवसीय ब्यूटी पार्लर ट्रेड में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया जा रहा है, ताकि प्रतिभागी स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संरक्षण अधिकारी सुश्री यशोदा साहू, पर्यवेक्षक…