भोपाल: रेल परिचालन के सुचारु संचालन हेतु परिचालन विभाग द्वारा कार्यकारी समय सारिणी यानि वर्किंग टाइम टेबल जारी किया जाता है। ये वर्किंग टाइम टेबल सभी रेलवे स्टेशनों के स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, लोको इंस्पेक्टर, पीडब्लूआई, लेवल क्रॉसिंग एवं कंट्रोल ऑफिस के रेलकर्मचारियों के लिए उपयोगी है। इसमें सभी रेलगाड़ियों के समय-सारिणी एवं गति प्रतिबंध सहित परिचालन और रेलवे कार्यो से सबंधित अति महत्वपूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध रह्ती है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मण्डलों जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मण्डलों में रेलवे स्टाफ के लिए रेल परिचालन हेतु कार्यकारी समय सारिणी (वर्किंग टाइम टेबल) जारी किया…
Author: News Desk
आदित्य सिंह के पिता से बात कर दी बधाई, कहा आदित्य की पढ़ाई के लिए करेंगे हर संभव मदद साधारण परिवार के इन युवाओं की उपलब्धि ने प्रदेश को गौरवान्वित किया रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर के रूप में सेवा दे रही छत्तीसगढ़ की बेटी वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित बस्तर संभाग के फरसगांव के आदित्य सिंह के भारतीय सेना में जाने के जज्बे की सराहना की है। ये दोनों युवा साधारण परिवार से हैं, साधारण पृष्ठभूमि के इन युवाओं ने देश की सेवा और भारतीय सेना में शामिल…
रतलाम: लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रतलाम जिले के नामली नगर स्थित नायब तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत लिपिक प्रकाश पलासिया को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत की गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह था पूरा मामला शिकायतकर्ता गणपत हाड़ा ने अपनी जमीन के नामांतरण के संबंध में नायब तहसीलदार कार्यालय के लिपिक प्रकाश पलासिया से संपर्क किया था। इसके बाद लिपिक ने जमीन नामांतरण आवेदन निरस्त करने के लिए गणपत से रिश्वत की मांग की।…
रायपुर/ बिलासपुर उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का पारा 3 डिग्री तक कम हो गया है। प्रदेश में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। सिर्फ उत्तरी छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों में शीतलहर की स्थिति रहने और घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री बलरामपुर में…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. नगरीय निकाय चुनाव होंगे या टाले जाएंगे, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है. विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि सरकार के एक साल के कार्यकाल से जनता नाराज है, जिसके चलते चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं. वहीं जिन निकायों का कार्यकाल पूरा हो चुका है, वहां प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं. सीएम ने क्या कहा: गुरुवार को सीएम विष्णुदेव साय जगदलपुर दौरे पर निकले. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सीएम…
रायपुर राज्य सरकार ने प्रदेश के 10 नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। ये प्रशासक निगमों का निर्वाचन कार्यकाल खत्म होते ही अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। जिला कलेक्टरों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 29 वर्षों बाद ऐसा हो रहा कि निगमों की जिम्मेदारी प्रशासकों के हाथों होगी। विधानसभा में छत्तीसगढ़ नगर पालिका संशोधन विधयेक भी पारित हो चुका है। जानकारी के अनुसार, राज्य निर्माण से पहले जब मध्य प्रदेश सरकार थी, उस दौरान छत्तीसगढ़ के रायपुर सहित कुछ अन्य जिलों में प्रशासक नियुक्त किए गए थे। कई वर्षों तक यहां प्रशासकों ने ही निगम…
अंबिकापुर साइबर थाना रेंज सरगुजा के लिए साल 2024 उपलब्धियों से भरा रहा. प्रदेश में सर्वाधिक आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. प्रदेश में साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को राहत दिलाने में अग्रणी रहा. विभिन्न प्रकरणों में शत-प्रतिशत रिकवरी के साथ विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र प्रस्तुत किए गए. शेष प्रकरणों में आरोपी चिन्हांकित किए गए. रेंज के अन्य बहुचर्चित एवं गंभीर प्रकरणों को सुलझाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. कुल मिलाकर साइबर के कुल 16 प्रकरणों में 81 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर प्रार्थियों को 1,33,80,481 रुपए दिलाया गया. पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा के दिशानिर्देश पर रेंज के…
रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज मंडल के नैनी स्टेशन पर भोपाल मंडल से गुजरने वाली निम्नलिखित गाड़ियों को अस्थायी रूप से 2 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है। 1. गाड़ी संख्या 22683 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस 13 जनवरी से 24 फरवरी 2025 (7 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 12:00 बजे आगमन और 12:02 बजे प्रस्थान करेगी। 2. गाड़ी संख्या 22684 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस 9 जनवरी से 27 फरवरी 2025 (8 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 01:08 बजे आगमन और 01:10 बजे प्रस्थान करेगी। 3. गाड़ी संख्या 22613 रामेश्वरम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस…
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट और खेल अधिकारी गोपाल सिंह के निर्देशानुसार मनेंद्रगढ़ के शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल प्रांगण में विकासखंड और जिला स्तर पर बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता 03 जनवरी 2025 को तथा जिला स्तर की प्रतियोगिता 04 जनवरी 2025 को आयोजित होगी। प्रतियोगिता में खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्सा-कस्सी, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों की स्पर्धाऐं आयोजित की जाएंगी। इसमें 9 से 18 वर्ष तथा 19 से 35 वर्ष आयु वर्ग की बालिका/महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। आयोजन के लिए खड़गवां का नोडल अधिकारी संजू डे, जनकपुर…
रायपुर डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज एक दिवसीय कवर्धा प्रवास पर थे. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल जमाई, जहां ग्रामीणों के साथ खुशनुमा माहौल में हास-परिहास के साथ चर्चा करते हुए अपने जमीन से जुड़े होने का अहसास कराया. अनौपचारिक चौपाल के दौरान ग्रामीण बुजुर्ग महिला ने छत्तीसगढ़ भाषा में उप मुख्यमंत्री को देने वाले तो आप हो साहब कह कर उनका कृतज्ञता ज्ञापित किया गया, लेकिन विजय शर्मा ने हंसी-ठिठोली के बीच अपने आप को साहब न कहते हुए ग्रामीणों का आशीर्वाद लेकर पुण्य अर्जित करने की बात कही. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूरे वाकये का…