Author: News Desk

महाराष्ट्र के ठाणे में एक फल विक्रेता के साथ भाषा को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे करीब 20 लोगों के खिलाफ ठाणे के एक पुलिस थाने में हंगामा किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गुरुवार को मुंब्रा इलाके में एक व्यक्ति ने एक विक्रेता से मराठी में फल की कीमत पूछी, लेकिन विक्रेता ने कथित तौर पर कहा कि वह मराठी भाषा नहीं समझता और उसे हिंदी में बात करनी चाहिए। इस पर तीखी नोकझोंक हुई और भीड़ जमा हो गई। मराठी भाषा को लेकर…

Read More

खगड़िया: खगड़िया में बेखौफ अपराधियों ने नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना महेंशखूंट थाना क्षेत्र के समसपुर जवाहर उच्च विद्यालय के बीच सलीमनगर चौक की है। मृतक पैक्स अध्यक्ष की पहचान महेशखूंट राजधाम निवासी महेशखूंट पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष वरुण सिंह के रूप में हुई है। इधर घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक पैक्स अध्यक्ष के परिजनों का कहना है कि वरुण सिंह का किसी से दुश्मनी नहीं थी, वे अपने घर से जरूरी कार्य कह निकले थे। परिजनों ने बताया कि…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी भर्तियों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के संशोधित नियमों पर भी विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आधार और परिवार पहचान पत्र वाले सामान्य वर्ग के युवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपये और आधार-पीपीपी नहीं होने पर शुल्क एक हजार रुपये रखा गया है, जो तर्कसंगत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट आधार कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त कर चुका है तो प्रदेश सरकार किस आधार पर अलग-अलग फीस निर्धारित कर रही है। सुरजेवाला ने कहा कि संशोधित पॉलिसी में अभ्यर्थियों की…

Read More

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर आश्रय गृह में कई लड़कियों से यौन उत्पीड़न के आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके दो सहयोगियों को सबूतों के अभाव में विशेष ‘SC-ST’ कोर्ट ने बरी कर दिया. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की SC/ST अदालत ने लापता 11 महिलाओं और 4 लड़कियों से संबंधित मामले में सबूतों के अभाव में ब्रजेश ठाकुर, शाइस्ता प्रवीण उर्फ ​​मधु और कृष्ण कुमार को बरी कर दिया. हालांकि ठाकुर, शाइस्ता प्रवीण उर्फ ​​मधु और कृष्ण कुमार जेल में ही रहेंगे, क्योंकि 2018 में देश की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली इस भीषण घटना से संबंधित अन्य मामलों में उन्हें…

Read More

रायपुर: उत्तर से आ रही शुष्क हवाओं के कारण गुरुवार को ठंड ने अपना असर दिखाया। हालांकि शुक्रवार से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ ठंड के लिए दीवार बनेगा। इससे ठंड कम होगी। शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है। गुरुवार को प्रदेश में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार जनवरी में ठंड के तेवर तीखे रहने की संभावना है, हालांकि विक्षोभ सक्रिय रहेंगे लेकिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी…

Read More

बठिंडा। पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कोहरे के चलते हादसों की घटनाएं में वृद्धि हो गई है। इस बीच शुक्रवार सुबह बठिंडा के जोधपुर रूमाना गांव के पास एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बठिंडा के एम्स और सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि धुंध के चलते यह हादसा हुआ है। विजिबिलिटी कम होने से दोनों ड्राइवरों को दिखाई नहीं दिया। बता दें कि गहरी धुंध के कारण बठिंडा-रामा रोड पर एक ट्रक व सवारियों से भरी एक…

Read More

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में श्रावण के महीने में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते तत्कालीन नगर आयुक्त ने बाबा गरीबनाथ मंदिर प्रबंधन को अस्थाई नैवेद्यम प्रसाद काउंटर खोलने के लिया जमीन दी थी. जिसके विरुद्ध में सुन्नी वक्फ ने ट्रिब्यूनल में मुकदमा कर दिया था. वक्फ बोर्ड का दावा है कि यह जमीन गलत तरीके से बिनी वक्फ से बात किये हुए श्री गरीब नाथ मंदिर न्यास समिति को दे दी गई थी. हालांकि, इस जमीन को मंदिर न्यास समिति ने अभी तक इस्तेमाल में नहीं लिया है. जमीन वापसी की मांग पर सुनवाई जारी इस मामले में वक्फ बोर्ड ने नगर…

Read More

लुधियाना। पंजाब में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वीरवार को अधिकतर जिलों में घनी धुंध रही। फरीदकोट व अमृतसर हिमाचल की राजधानी शिमला से भी ठंडे रहे। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 5.5 और अमृतसर में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शिमला का तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बठिंडा का न्यूनतम तापमान 6.0, पटियाला का 8.2, लुधियाना का 8.4 व फिरोजपुर का 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरने से दिन में भी ठंड रही। लोग अलाव सेंकते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी ठंड रहेगी। रविवार को हल्की वर्षा…

Read More

इंदौर/धार: धार जिले के औद्योगिक नगर पीथमपुर में भोपाल गैस त्रासदी के दौरान जमा किए गए यूनियन कार्बाइड के 337 मीट्रिक टन रासायनिक कचरे को जलाने के विरोध में हो रहा प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है. शुक्रवार को हजारों की संख्या में युवा प्रदर्शन के लिए पीथमपुर पहुंचे. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी कचरे जलाने के दुष्परिणामों से डरे हुए रिपोर्ट के मुताबिक करीब एक हजार हिंसक प्रदर्शनकारी युवा रामकी कंपनी की ओर बढ़ रहे हैं, जिन्हें देखकर पुलिस और प्रशासन ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल…

Read More

बिलासपुर । शहर के अशोक नगर स्थित मुरुम खदान अटल आवास क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हडक़ंप मच गया। मृतक की पहचान चंदवा गोलू उर्फ खगेंद्र बरगाह (25) के रूप में हुई है, जो रोजी-मजदूरी करता था। युवक के गले में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सुबह टहलने निकले स्थानीय निवासियों ने खदान के पास खून से सनी लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक…

Read More