बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बड़ा हादसा हो गया। 50 यात्रियों को रायपुर के लिए लेकर निकली बस में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ड्राइवर ने तत्काल बस रोकी और सूझ-बूझ दिखाते हुए बस में बैठे सभी यात्रियों का सुरक्षित बाहर निकाल कर सभी की जान बचाई। यात्रियों के बाहर निकलते ही बस में लगी आग कुछ ही देर में विकराल हो गई और बास जलकर खाक हो गई।
जानिए घटना
घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है। आज सुबह राजधानी ट्रैवल्स की बस करीब 50 यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए निकली थी। खरोरा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास पहुंची थी, तभी इंजन में अचानक धुंआ उठने लगा। थोड़ी ही देर में बस में आग लग गई। आगजनी की सूचना लगते ही बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ड्राइवर ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोका और अंदर बैठे 50 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़February 9, 2026वाहन में आगजनी की एक और बड़ी वारदात, बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
Breaking NewsFebruary 9, 2026300 सालों बाद महाशिवरात्रि पर बन रहे कई शुभ संयोग, यहां देखें कैसे करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक देशFebruary 9, 2026सड़क पर बिछी लाशें… भंडारे से लौट रही 9 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत, गांव में पसरा मातम Breaking NewsFebruary 9, 2026रायपुर में खौफनाक मंजर: बीच सड़क आग का गोला बनी चलती कार, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान