Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » 39 हुई मृतकों की संख्या, एक्टर विजय की रैली से कई लोगों का परिवार उजड़ा
    NATIONAL

    39 हुई मृतकों की संख्या, एक्टर विजय की रैली से कई लोगों का परिवार उजड़ा

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    39 हुई मृतकों की संख्या, एक्टर विजय की रैली से कई लोगों का परिवार उजड़ा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तमिलनाडु। करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय की रैली के दौरान भगदड़ मच गई. अभिनेता से राजनेता बने विजय को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी. भगदड़ मचने के बाद में कई लोग बेहोश हो गए और कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया. करूर भगदड़ मामले में मौत का आंकड़ा अब 39 तक पहुंच गया है. मुख्यमंत्री डीएमके स्टालिन ने निर्देश दिया है कि अस्पतालों में भर्ती सभी लोगों को बेस्ट मेडिकल ट्रीटमेंट मिले.

    करूर के डीएमके विधायक सेंथिल बालाजी ने बताया कि जिले के सभी डॉक्टर ड्यूटी पर हैं और दूसरे जिलों से और मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया है. बालाजी ने कहा कि भगदड़ में घायल लोगों को निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है. निजी अस्पतालों को किसी भी मरीज से पैसे नहीं मांगने का निर्देश दिया गया है.

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर चिंता जताई और तत्काल जांच और मेडिकल मदद के आदेश दिए हैं. भगदड़ की घटना तब हुई जब विजय करूर में भाषण दे रहे थे. टीवीके प्रमुख ने अपना भाषण बीच में रोक दिया और कार्यकर्ताओं को पानी की बोतलें दीं. उन्होंने भीड़ से एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाने का आग्रह किया. इस दौरान, रैली में 9 साल की एक बच्ची लापता हो गई, जिसे तलाशने के लिए विजय ने कार्यकर्ताओं से मदद मांगी. पुलिस और रैली आयोजक बच्ची और बेहोश हुए लोगों की सुरक्षा के लिए तुरंत सक्रिय हुए. रैली स्थल पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. करूर भगदड़ की गहन जांच करने और सरकार को रिपोर्ट सौंपने के लिए सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अरुणा जगदीसन के तहत एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किए जाने की बात सामने आई है.

    VIDEO | TVK leader Vijay pauses speech in Karur, distributes water to people, arranges for ambulance for those in the crowd feeling suffocated.

    (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/uCBNuilCBZ

    — Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2025

    TVK leader Vijay
    Knock India

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, छुट्टी पर आए थे पैतृक गांव

    May 19, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.