Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » 32 लाख की ई-सिगरेट जब्त, चीन से लाकर भारत में सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार
    CRIME

    32 लाख की ई-सिगरेट जब्त, चीन से लाकर भारत में सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    32 लाख की ई-सिगरेट जब्त, चीन से लाकर भारत में सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई। देश में युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहे ई-सिगरेट के चलन पर रोक लगाने के प्रयास में मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने बड़ी सफलता हासिल की। क्राइम ब्रांच ने चीन से तस्करी कर लाई गई लगभग 32 लाख रुपए की ई-सिगरेट की खेप जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवींद्र किशोर डेडिया के रूप में हुई है।क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई ई-सिगरेट डिजिटल फॉर्मेट की हैं, जिनमें एक यूनिट से 200 से 250 पफ्स लिए जा सकते हैं। भारत में इनकी कीमत लगभग 2 हजार रुपए प्रति यूनिट है, जबकि चीन से यह केवल 500 रुपए में उपलब्ध होती हैं। भारी मुनाफे को देखते हुए आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान ही इस तस्करी का धंधा शुरू किया।

    कस्टम विभाग की सख्ती को देखते हुए आरोपी ने माल लाने के लिए समुद्री मार्ग को चुना। पकड़ी गई खेप को दक्षिण मुंबई के मॉल इलाकों और पुणे जैसे बड़े शैक्षणिक केंद्रों में बेचने की योजना थी। एजेंट्स के जरिए आरोपी इन ई-सिगरेट्स को युवाओं तक पहुंचाता था। ई-सिगरेट का चलन खासकर किशोरों और कॉलेज जाने वाले युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। यह नशा कूल और फैशनेबल दिखने का जरिया माना जाने लगा है। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो ई-सिगरेट का सेवन फेफड़ों की गंभीर बीमारियों, सांस लेने में कठिनाई और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। चिंताजनक बात यह है कि कई नाबालिग भी इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं।

    क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर युवाओं को निशाना बनाकर ई-सिगरेट की अवैध सप्लाई कर रहा था।

    Knock India

    Related Posts

    Raigarh Police Action Against Anti-National Activity: मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद पर कसता शिकंजा, जेल से रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ

    July 12, 2026

    बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    चतुर ग्रामीण के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, घर की बाड़ी में उगाया था गांजा

    May 27, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.