Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » 300 किलो RDX बरामद, डॉक्टर के घर रेड, मचा हड़कंप
    CRIME

    300 किलो RDX बरामद, डॉक्टर के घर रेड, मचा हड़कंप

    Knock IndiaBy Knock IndiaNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    300 किलो RDX बरामद, डॉक्टर के घर रेड, मचा हड़कंप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फरीदाबाद: देश में आतंकी वारदात को अंजाम देने की बड़ी साजिशों का पर्दाफाश हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में छापेमारी कर एक डॉक्टर के घर से 300 किलोग्राम आरडीएक्स, एके-47 और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए। वहीं, गुजरात एटीएस ने रासायनिक जहर से हमले की योजना बना रहे एक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
    सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुछ दिन पहले फरीदाबाद जिले में छापेमारी की थी। इस दौरान एक कश्मीरी डॉक्टर को हिरासत में लिया था। उसका नाम मुजाहिल शकील बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, रविवार को जम्मू-पुलिस ने डॉक्टर की निशानदेही पर 300 किलाेग्राम आरडीएक्स, एके -47 राइफल, 84 कारतूस, पांच लीटर केमिकल बरामद किया। बरामद सामान की संख्या 48 बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में सोमवार को खुलासा कर सकती है।

    14 बैग बरामद : खुफिया ब्यूरो की टीम भी इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। छापेमारी के बाद जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि रविवार सुबह 10-12 पुलिस की गाड़ियां एक कमरे के सामने पहुंचीं थीं। इस दौरान पुलिस की हिरासत में डॉक्टर था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने यहां से 14 बैग बरामद किए जो देखने में काफी भारी महसूस हो रहे थे।

    किराये पर लिया था कमरा : सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर ने करीब तीन माह पहले यह कमरा किराये पर लिया था। डॉक्टर ने कमरे के मालिक को बताया था कि इस कमरे में सिर्फ उसका सामान रहेगा। उधर, डीसीपी एनआईटी मकसूद अहमद, धौज थाना एसएचओ और पुलिस ने प्रवक्ता ने इस तरह की किसी गिरफ्तारी या हथियारों की बरामदगी होने से इनकार किया है। पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

    डॉक्टर आदिल का कनेक्शन खंगाल रही एजेंसियां: दूसरी ओर जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में श्रीनगर में पोस्टर लगाने वाले डॉ. आदिल का सहारनपुर और श्रीनगर पुलिस के अलावा एटीएस भी सहारनपुर से श्रीनगर तक कनेक्शन खंगालने में लग गई है। खुफिया विभाग की टीमें सहारनपुर में डेरा डाले हुए हैं। अनंतनाग निवासी एमबीबीएस व एमडी मेडिसन डॉ. आदिल को तीन दिन पहले श्रीनगर पुलिस ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस की मदद से अंबाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया था। डॉ. आदिल काफी समय से सहारनपुर में रह रहा था। अस्पताल प्रबंधन डॉ. आदिल को बर्खास्त कर चुका है। वहीं श्रीनगर पुलिस ने अनंतनाग में आरोपी के घर से सर्च ऑपरेशन में एके 47 बरामद की थी। डॉ. आदिल मूलरूप से अनंतनाग का रहने वाला है।

    वहीं, गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद से एक डॉक्टर समेत तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये देश में ‘जहर’ के जरिये बड़ा आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे थे। आरोपियों के पास से अत्याधुनिक हथियारों के साथ तीन विदेशी पिस्तौल, 30 कारतूस और चार लीटर कैस्टर ऑयल बरामद हुआ। इसका इस्तेमाल ‘रिकिन’ नामक घातक और बेहद विषैला जहर तैयार करने में होता है। रिकिन एक घातक जैविक जहर है। यह शरीर में प्रवेश करने पर कोशिकाओं में प्रोटीन बनने की प्रक्रिया रोक देता है, जिससे अंग काम करना बंद कर देते हैं। गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने रविवार को बताया कि आरोपियों में तेलंगाना निवासी डॉक्टर अहमद मोहीउद्दीन सैयद और यूपी के आजाद सुलेमान शेख तथा सुहैल शामिल हैं।

    Knock India

    Related Posts

    Raigarh Police Action Against Anti-National Activity: मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद पर कसता शिकंजा, जेल से रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ

    July 12, 2026

    बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    चतुर ग्रामीण के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, घर की बाड़ी में उगाया था गांजा

    May 27, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.