Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » 22 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
    Raipur

    22 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    22 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर. कई दिनों से रूठे बादल शनिवार-रविवार आधी रात के बाद से सुबह तक जमकर बरसे. वर्षा इतनी तेज हुई कि कई इलाकों में सुबह के समय जलभराव हो गया. बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है. वहीं कुछ भागों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिले और सरगुजा संभाग के जिले संभावित हैं.

    जानकारी के अनुसार रायपुर में रविवार रात एक बजे से तेज बारिश शुरू हुई जो दो बजे तक चलती रही. इसके बाद साढ़े तीन बजे से फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो कि रूक-रूककर सुबह पौने 9 बजे तक जारी रही. सुबह 7 से 8 बजे तक तेज बारिश हुई. सोमवार को भी राजधानी में बारिश की संभावना जताई गई है.

    मौसम विभाग के अनुसार एक मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर पश्चिमी राजस्थान, चूरु, आर्या नगर, शाहजहांपुर, लखनऊ, पटना, दीघा उसके बाद पूर्व पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक द्रोणिका बिहार के मध्य भाग से उड़ीसा तक झारखंड होते हुए 0.9 किलोमीटर से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी उड़ीसा तट और आंध्र तट से दूर यमन के पास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके प्रभाव से प्रदेश में 21 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की भी संभावना है.

    cg news chhattisgarh news hindi news News knock india raipur news
    Knock India

    Related Posts

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026

    रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

    August 30, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात…..

    August 30, 2026

    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 30, 2026

    Lailunga Crime News: प्रलोभन और धमकियों के आगे नहीं झुकी 14 साल की पीड़िता, बोली- ‘न्याय के लिए लड़ूंगी, दोषियों को कराऊंगी जेल’

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.