Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » हल्दी में सेहत का खजाना, आयुर्वेद से जानें इसके चमत्कारी फायदे
    लाइफ स्टाइल

    हल्दी में सेहत का खजाना, आयुर्वेद से जानें इसके चमत्कारी फायदे

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हल्दी में सेहत का खजाना, आयुर्वेद से जानें इसके चमत्कारी फायदे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली: हल्दी हमारे किचन का सबसे जरूरी मसाला है। यह न केवल भोजन को स्वाद और रंग प्रदान करती है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। आयुर्वेद के अनुसार, इसे जीवन रक्षक औषधि भी माना गया है।
    हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व इसे एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक और नेचुरल स्टेरॉयड बनाता है। करक्यूमिन में मौजूद गुण इसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी बनाते हैं, जिससे यह शरीर में अनेक रोगों से बचाव करती है।

    शोध बताते हैं कि काली मिर्च के साथ सेवन करने पर करक्यूमिन का अवशोषण शरीर में दो हजार गुना तक बढ़ जाता है। यही कारण है कि हल्दी को दवाइयों में भी प्रमुखता से प्रयोग किया जाता है। हल्दी का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। यह मस्तिष्क में सेरोटोनिन और डोपामाइन हार्मोन को बढ़ाकर मूड को अच्छा बनाती है तथा चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक होती है। कैंसर जैसी घातक बीमारियों से लड़ने में भी हल्दी कारगर है, क्योंकि करक्यूमिन कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में मदद करती है।

    इसके अलावा यह गठिया और जोड़ों के दर्द को कम करने वाली प्राकृतिक पेनकिलर भी है। हल्दी हृदय के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह धमनियों में ब्लॉकेज बनने से रोकती है और हृदयाघात के खतरे को कम करती है। नियमित सेवन से यह पाचन को मजबूत बनाती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। हल्दी का सेवन सौंदर्य के लिए भी वरदान है। यह त्वचा की रंगत निखारती है, दाग-धब्बे दूर करती है और एंटी-एजिंग गुणों के कारण झुर्रियों को रोकती है। यही कारण है कि भारतीय परंपराओं में शादी से पहले हल्दी का लेप लगाने की रस्म की जाती है।

    आयुर्वेद में हल्दी का विशेष महत्व बताया गया है। इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ, दूध में मिलाकर या शहद के साथ लेने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से हल्दी वाला दूध, जिसे गोल्डन मिल्क कहा जाता है, सर्दी-जुकाम, खांसी और थकान जैसी समस्याओं को दूर करने का बेहतरीन उपाय है। हल्दी और शहद का मिश्रण खांसी में तुरंत आराम देता है। हल्दी, अदरक और तुलसी का काढ़ा प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी प्रभावी है।

    Knock India

    Related Posts

    मौलवी अहमद उल्लाह शाह: अवध के वो भुला दिए गए विद्रोही जिन्होंने अंग्रेजों के सामने झुकने से इनकार कर दिया था

    August 27, 2026

    वज़न घटाने के लिए नाश्ते में क्या चुनें: ओट्स या पोहा?

    May 19, 2026

    Janhvi Kapoor ने मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की नीली शिफॉन साड़ी में श्रद्धांजलि दी, मॉडर्न ट्विस्ट के साथ

    May 19, 2026

    Kitchen Hack: गर्मियों में दूध को फटने से बचाने के लिए उबालते समय डालें ये खास चीज़

    April 23, 2026

    60 दिनों के लिए Junk Food खाना बंद करें, जानें आपके शरीर में क्या होता

    April 16, 2026

    योग साधक क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानिए पूरी डाइट गाइड

    March 27, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.