Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » हमारी सरकार जनता के हित में वचनबद्ध होकर कर रही कार्य : CM विष्णुदेव साय
    Raipur

    हमारी सरकार जनता के हित में वचनबद्ध होकर कर रही कार्य : CM विष्णुदेव साय

    Knock IndiaBy Knock IndiaDecember 5, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हमारी सरकार जनता के हित में वचनबद्ध होकर कर रही कार्य : CM विष्णुदेव साय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने जिले को नई सौगात देते हुए बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में 195 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत के 192 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर सुहेला में नवीन महाविद्यालय की स्थापना और सुहेला तिगड्डे में तीनो सड़कों पर एक -एक किलोमीटर तक डिवाइडर निर्माण और लाईट लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही तिल्दा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु 2 करोड 50 लाख एवं बलौदाबाजार में शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण हेतु 1 करोड़ 21 रुपये देने, बलौदाबाजार में नवीन व्यावसायिक परिसर का निर्माण करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जिले के 50 धान उपार्जन केंद्रों में 10-10 लाख रुपए की लागत से किसानों के आराम के लिए शेड निर्माण की भी घोषणा की।

    मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुहेला की पावन भूमि में 195 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत के 192 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण हुआ है। धान कटनी के समय में भी आप सभी अपने व्यस्ततम दिनचर्या से समय निकालकर आए हैं। आज बड़े-बड़े कार्य का लोकार्पण भूमिपूजन हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की चिंता हर घर में पक्का मकान, शौचालय निर्माण, हर घर में शुद्ध पेयजल, हर घर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली पहुंचे, इस ध्येय को पूरा करने के उद्देश्य से आपके जिले को यह सौगात मिली है। हमारी सरकार जनता के हित में वचनबद्ध होकर कार्य कर रही है।

    साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ पृथक राज्य बने 25 वर्ष हो रहे हैं। हम छत्तीसगढ़ का रजत जयंती महोत्सव मना रहे हैं। सरकार बनने से पहले प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी में हमने जितने वादे किए थे, सभी को एक-एक कर पूरे कर रहे हैं। 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी हो रही है। हमने तेंदूपत्ता संग्रहण दर प्रति मानक बोरा में वृद्धि करते हुए 5500 सौ रुपए किया। किसानों को दो साल का बकाया बोनस भुगतान किया। सीजीपीएससी में हमारे प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय करने वाले आज जेल की सलाखों में हैं। हमने पीएससी में पारदर्शी परीक्षा की व्यवस्था की। महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं को मिल रहा है।

    मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन की “हम होंगे कामयाब” की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षित युवाओं को उनके रुचि के अनुसार प्रशिक्षित कर उन्हें अच्छा भविष्य देने की इस पहल से अब तक 500 से ज्यादा युवाओं को लाभ मिला है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत हर घर को मुफ़्त बिजली देना चाहते हैं, बड़ी मात्रा में सब्सिडी भी मिल रही है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा इस योजना का लाभ लेते हुए अपने-अपने घरों में सोलर पैनल लगवाएं।

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष का उत्सव मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने बड़े ही मन से छत्तीसगढ़ पृथक राज्य का निर्माण किया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हीं की आकांक्षाओं का छत्तीसगढ़ बना रहे हैं। सभी मांगे तेजी से पूरी हो रही है। आवास, अस्पताल, सड़क, नाली, बिजली जैसे कार्य हो रहे हैं। आप छत्तीसगढ़ के किसी भी कोने में जाएं आपको विकास के कार्यों की तेजी दिख जाएगी।

    राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाई छू रहा है। हमारे मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में विकास की तस्वीर बदल दी है। बड़े-बड़े काम आसानी से हो रहे हैं। अकेले बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सौ करोड़ से ज्यादा के सड़कों की स्वीकृति मिली है। इसी तरह प्रदेश के हर जिले में जनता की मांगों के अनुरूप विकास के कार्य हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को करोड़ों की भूमिपूजन एवं लोकार्पण की सौगात मिली है। विकास का हर काम, तेजी से हो रहा है। एक-एक दाना धान की खरीदी जारी है।

    कलेक्टर दीपक सोनी ने स्वागत प्रतिवेदन में कार्यक्रम में हुए लोकार्पण व भूमिपूजन सहित जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। प्रमुख लोकार्पण कार्य- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 12 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत के 1073 आवास निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 1करोड़ 74 लाख रुपये की लागत के एकल नल जल योजना अमाकोनी,1 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत के रिट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना हथबंद, 1 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत के एकल नल जल योजना पौसरी , 1 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत के एकल नल जल योजना सेम्हराडीह, 1 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत के नल जल प्रदाय योजना खपराडीह शामिल है।

    प्रमुख भूमिपूजन कार्य- लोक निर्माण विभाग द्वारा 49 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत के बलौदाबाजार-रिसदा-हथबंद मार्ग मजबूतीकरण कार्य, 20 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत के बलौदाबाजार के रिसदा बायपास मार्ग निर्माण, 15 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत के बलौदाबाजार में इंडोर स्टेडियम काम्प्लेक्स निर्माण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 8 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 717 आवासों का निर्माण, जल संसाधन विभाग द्वारा 8 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत के विकासखंड तिल्दा की कोल्हान नाले के पार सुंगेरा एनिकट निर्माण शामिल है।

    प्रमुख वितरण

    कार्यक्रम में 19013 हितग्राहियों को 5 करोड़ से अधिक राशि का सामग्री एवं चेक वितरण किया गया। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास पूर्ण करने वाले 1073 हितग्राहियों को आवास की चॉबी सौंपी गई। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अंतर्गत 5000 किसानों को उनके अधिकार अभिलेख का वितरण, सायबर फ्रॉड प्रकरण के राशि वापसी का 27 लाख रुपये के चेक वितरण, श्रम विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को 83 लाख रुपये का चेक वितरण, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 8333 छात्रों को 4 करोड़ 25 लाख पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत 3000 हितग्राहियों को गैस सिलेंडर वितरण, छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों एवं सक्षम योजना अंतर्गत 16 हितग्राहियों को 25 लाख रूपए का चेक वितरण, खादी ग्रामोद्योग द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 10 हितग्राहियों को 9 लाख 69 हजार रुपये, हम होंगे कामयाब अंतर्गत 60 हितग्राहियों को 6 लाख 81 हजार रूपए का चेक वितरण शामिल हैं।

    Knock India

    Related Posts

    जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

    September 18, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.