Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सेंसेक्स करीब 1,000 अंक फिसला, इन कारणों के चलते बाजार में आई बड़ी गिरावट
    व्यापार

    सेंसेक्स करीब 1,000 अंक फिसला, इन कारणों के चलते बाजार में आई बड़ी गिरावट

    Knock IndiaBy Knock IndiaMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेंसेक्स करीब 1,000 अंक फिसला, इन कारणों के चलते बाजार में आई बड़ी गिरावट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 987 अंक या 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,218 और निफ्टी 275 अंक या 1.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,986 पर था।
    अब तक के कारोबार में बाजार में गिरावट को लीड बैंकिंग स्टॉक्स कर रहे थे। निफ्टी बैंक 1.6 प्रतिशत कमजोरी के साथ 56,044 पर था। सूचकांकों में ऑटो, निजी बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, सर्विसेज, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी, डिफेंस, आईटी और इन्फ्रा दबाव के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ फार्मा, एनर्जी, मीडिया,मेटल, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस और पीएसई हरे निशान में थे।

    बाजार में गिरावट की वजह विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली जारी रहना है। यह बाजार में नकारात्मक सेंटीमेंट को बढ़ावा दे रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,673 रुपए की इक्विटी में बिकवाली की थी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,333 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।
    इसके अलावा, अमेरिका-ईरान जंग का लंबा चलना भी बाजार में गिरावट की एक वजह है। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ जंग जल्द ही समाप्त हो सकती है, लेकिन उसके बाद ईरान की तीखी प्रतिक्रिया और अमेरिका, इजरायल द्वारा ईरान पर नए हमलों के बाद तनाव और बढ़ गया है।

    वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ना भी बाजार में गिरावट की एक वजह है। खबर लिखे जाने तक बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला इंडिया विक्स 8.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 20.55 पर था, जो दिखाता है कि बाजार में अस्थिरता बढ़ रही है।
    आमतौर पर जब भी बाजार में अस्थिरता बढ़ती है तो गिरावट देखने को मिलती है। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। बीएसई सेंसेक्स 33 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 78,238 पर और निफ्टी 30 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,231 पर खुला था।

    Knock India

    Related Posts

    अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने का असर! शेयर बाजार हरे निशान में खुला

    May 19, 2026

    Gold-Silver Price Crash: सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावट

    May 15, 2026

    RBI का बड़ा एक्शन! पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, डिजिटल पेमेंट सेक्टर में हलचल

    April 25, 2026

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के संकेत से सोना ₹1,54,990 और चांदी ₹2,55,735 पर पहुंची

    April 16, 2026

    अमेरिका-ईरान तनाव का असर! भारतीय शेयर बाजार धड़ाम…सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निफ्टी में 450 अंकों की बड़ी गिरावट

    April 13, 2026

    LPG किल्लत से जल्द मिलेगी राहत! मोदी सरकार का नया फॉर्मूला, अब सबसे पहले इन्हे मिलेगा गैस सिलेंडर

    April 9, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.