Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सहकारी समिति में करोड़ों की गड़बड़ी करने वाले एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर
    छत्तीसगढ़

    सहकारी समिति में करोड़ों की गड़बड़ी करने वाले एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर

    Knock IndiaBy Knock IndiaOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सहकारी समिति में करोड़ों की गड़बड़ी करने वाले एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़। सहकारी समिति टेण्डा नावापारा में सहायक समिति प्रबंधक मनोज गुप्ता के साथ मिलकर किसानों के नाम पर बोगस धान खरीदी कर करोड़ों रुपये का गबन करने वाले फरार आरोपित मुकेश यादव (कंप्यूटर ऑपरेटर) को घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है। इस घोटाले में तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

    मामला उस समय उजागर हुआ जब दिनांक 25 फरवरी 2025 को जिला खाद्य अधिकारी रायगढ़ द्वारा गठित जांच दल—खाद्य निरीक्षक घरघोड़ा और सहकारिता निरीक्षक घरघोड़ा—ने टेण्डा नावापारा स्थित धान उपार्जन केंद्र की जांच की। जांच में पाया गया कि केंद्र में 7159.60 क्विंटल धान, 4108 नग खाली नया बारदाना, 426 नग मिलर बारदाना और 1854 नग पीडीएस बारदाना का अभाव था। समिति को कुल 2 करोड़ 26 लाख 62 हजार 560 रुपये की आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया गया।

    प्रकरण पर प्रार्थी विमल कुमार सिंह, अपेक्स बैंक तमनार, की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 89/2025 धारा 316(5), 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में यह सामने आया कि सहायक समिति प्रबंधक मनोज गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश यादव और समिति भृत्य दिलीप राठिया ने मिलीभगत कर किसानों के नाम पर बोगस खरीदी दर्शाई और राशि का आपस में बंटवारा कर लिया। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में विवेचना के दौरान पुलिस ने 8 सितंबर को आरोपी मनोज गुप्ता को ग्राम नावापारा टेण्डा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर गबन की राशि में से अपने हिस्से का पैसा निजी उपयोग में खर्च करना बताया। इसके बाद कल घरघोड़ा पुलिस ने दूसरे आरोपी मुकेश यादव को रायगढ़ रोड गेरवानी के पास घेराबंदी कर पकड़ा। उसने भी अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसे गबन की रकम में से लगभग दो लाख रुपये मिले थे जिन्हें उसने व्यक्तिगत खर्च में लगा दिया। आरोपी मुकेश यादव पिता सुभाष यादव 28 साल निवासी पारसपाली थाना पुसौर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

    Knock India

    Related Posts

    करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, शासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    July 17, 2026

    राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प….

    July 17, 2026

    विशेष टीकाकरण दिवस पर राज्य में सर्वाधिक बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में बड़ी उपलब्धि, एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल……

    July 17, 2026

    संघर्ष से सफलता तक: बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा, कठिन चुनौतियों के बीच अपने सपनों को कर रही साकार…..

    July 17, 2026

    दिव्यांग बच्चों के लिए यूडीआईडी अभियान को मिली गति, विशेष शिविरों से बढ़ी सुविधा, बलरामपुर में विशेष कैंप के माध्यम से 115 बच्चों का पंजीयन, अब तक 186 लोगों का पंजीकरण और 38 को जारी हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र…..

    July 17, 2026

    ’जशपुर में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव’, ’नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत, शिक्षा के महत्व का दिया गया संदेश’…..

    July 17, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.