Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सरकारी कर्मियों के डी ए में 3% का इजाफा, मुख्यमंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आभार : फेडरेशन
    Breaking News

    सरकारी कर्मियों के डी ए में 3% का इजाफा, मुख्यमंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आभार : फेडरेशन

    HasinaBy HasinaJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरकारी कर्मियों के डी ए में 3% का इजाफा, मुख्यमंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आभार : फेडरेशन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सरकारी कर्मियों के डी ए में 3% का इजाफा, मुख्यमंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आभार : फेडरेशन

    जगदलपुर। आज छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मियों में खुशी की लहर दौड गई। जब छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कर्मचारी संघ के एक कार्यक्रम में प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र के समान 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा की। इसी के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कर्मचारियों की शेष मांगों पर सरकार चर्चा करते हुए शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेगी।

    ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा केंद्र के समान महंगाई भत्ता सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे चरण के आंदोलन में 03 दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल 29 से 31 दिसंबर 2025 को किया था।जिसका व्यापक असर पूरे प्रदेश के सरकारी कामकाज पर पड़ा।

    हड़ताल के पश्चात स्थानीय स्तर पर लगातार फेडरेशन के बस्तर संभाग प्रभारी कैलाश चौहान, बस्तर जिला संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव तथा प्रांतीय प्रचार मंत्री टार्जन गुप्ता के द्वारा जगदलपुर विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी से मिलकर इस संबंध में सरकार के सकारात्मक निर्णय की मांग करते रहे। जिस पर श्री किरण देव जी ने माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से हड़ताली कर्मियों की मांगों पर चर्चा भी की। जिसके फलस्वरुप आज पूरे प्रदेश के कर्मियों को महंगाई भत्ता में 3 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बस्तर के अजय श्रीवास्तव, देवराज खूंटे ,चंद्रप्रकाश देवांगन, रज्जी वर्गीज, देवदास कश्यप, नारायण सिंह मौर्य, मोतीलाल वर्मा, गिरीश कश्यप, डॉ अखिलेश त्रिपाठी, मनोज कुमार, श्रीमती पदमा नायडू ,गायत्री मरकाम, पूर्णिमा कोर्राम ,आशा दान ,नीलम मिश्रा, उमेश मेश्राम ,उदय किशोर पांडे ,रूपेंद्र सिंह, पल्लव झा आदि पदाधिकारी ने महंगाई भत्ता में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन तथा जगदलपुर विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

    increase in DA for government employees thanks to Chief Minister and BJP State President: Federation
    Hasina

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’…..

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज, सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवर….

    September 17, 2026

    छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय ‘AI Conclave’ आयोजित, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए तैयार होगा AI आधारित रोडमैप….

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    September 17, 2026

    सेवा-संकल्प-अभियान : प्रदेश के 20,298 गांवों के खसरा और 19,723 गांवों के भू-नक्शों का कंप्यूटरीकृत….

    September 17, 2026

    ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान का भव्य शुभारंभ, 10 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबांध तालाब, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा व सुशासन का शंखनाद….

    September 17, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.