Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » लोकसभा में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान
    NATIONAL

    लोकसभा में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान

    Knock IndiaBy Knock IndiaDecember 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लोकसभा में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। लोकसभा में आज रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्राक्कलन समिति (Estimates Committee) के विभिन्न प्रतिवेदनों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाइयों का व्यापक और विस्तृत विवरण सदन के पटल पर रखा। देश की विकास यात्रा को गति देने वाली अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ने न केवल सरकार की पारदर्शिता को उजागर किया, बल्कि जनकल्याण एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को भी मजबूत तरीके से सामने रखा। सांसद अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में ऊर्जा, सड़क, रेलवे और वस्त्र उद्योग से जुड़ी प्रमुख राष्ट्रीय योजनाओं की समीक्षा के साथ यह बताया कि इन योजनाओं में प्राप्त प्रगति भारत को वैश्विक विकास मानकों की ओर तेजी से अग्रसर कर रही है।

    आज लोकसभा में प्राक्कलन समिति के प्रतिवेदनों पर सरकार द्वारा की गई कार्यवाही का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

    देश की विकास यात्रा में इन प्रमुख योजनाओं की प्रगति न केवल पारदर्शिता को दर्शाती है, बल्कि जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।

    🔸सोलर पार्क एवं… pic.twitter.com/4CbrIcz8UD

    — Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) December 8, 2025

     

    🔸 सोलर पार्क एवं अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्रोजेक्ट्स
    अग्रवाल ने बताया कि देश में नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार के लिए लागू की गई इन महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं ने हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भारत की तेज़ प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि सोलर पार्कों की स्थापना ने भारत को सौर ऊर्जा महाशक्ति बनने की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ाया है।

    🔸 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)
    ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने वाली यह योजना लगातार देश के दूरस्थ गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ रही है। अग्रवाल ने बताया कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क विकास की रीढ़ है और इसका मजबूत नेटवर्क भारत को नए युग के ग्रामीण विकास की ओर ले जा रहा है।

    🔸 ग्रीन हाईवे (NHDP)
    पर्यावरण-संवेदनशील अवसंरचना के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रीन हाईवे परियोजनाओं की प्रगति का भी विस्तार से उल्लेख किया गया। सांसद ने कहा कि आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल राजमार्ग निर्माण से न केवल यात्रा सुगम हुई है, बल्कि कार्बन उत्सर्जन कम करने और हरित विकास के लक्ष्य को भी मजबूती मिली है।

    🔸 अमृत भारत स्टेशन योजना
    रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ी पहल के रूप में अमृत भारत स्टेशन योजना का जिक्र करते हुए अग्रवाल ने बताया कि देश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएँ, अत्याधुनिक तकनीक, सुरक्षा व्यवस्था और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर इस योजना का मुख्य हिस्सा है।

    🔸 Sick Textile Units एवं PM MITRA पार्क योजना
    सांसद अग्रवाल ने बताया कि बीमार वस्त्र इकाइयों को पुनर्जीवित करने और वस्त्र उद्योग को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे लाने के लिए PM MITRA मेगा टेक्सटाइल पार्क योजना ऐतिहासिक साबित हो रही है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ भारत का वैश्विक वस्त्र बाजार में दबदबा और मजबूत होगा। अंत में उन्होंने कहा कि लोकसभा में प्रस्तुत यह विवरण भारत के तेज़, पारदर्शी और सर्वसमावेशी विकास मॉडल को दर्शाता है। केंद्र सरकार का संकल्प स्पष्ट है—हर क्षेत्र में मजबूती, हर नागरिक तक विकास।

    Knock India

    Related Posts

    जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

    September 18, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.