Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » रिसोर्ट में रुकी डांसर सपना चौधरी को मिली हत्या की धमकी, आई थी कोरबा
    CRIME

    रिसोर्ट में रुकी डांसर सपना चौधरी को मिली हत्या की धमकी, आई थी कोरबा

    Knock IndiaBy Knock IndiaOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रिसोर्ट में रुकी डांसर सपना चौधरी को मिली हत्या की धमकी, आई थी कोरबा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का पहली बार ऊर्जा नगरी कोरबा में हुआ कार्यक्रम अव्यवस्थाओं और हंगामे की भेंट चढ़ गया। पहली ही यात्रा में सपना ने कोरबा का जो अनुभव लिया, वह कड़वा साबित हुआ। सपना ने एसपी को दिए अपने लेटर में बताया है कि देर रात जश्न रिसोर्ट में हुए कार्यक्रम के बाद जब सपना अपने कमरे में आराम कर रही थीं, तभी रात को साढ़े 12-1 बजे चार लोगों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, गाली-गलौज की और गोली मारने की धमकी दी। सपना के अनुसार, उनकी टीम के साथ मारपीट की गई और भीड़ उकसाकर माहौल बिगाड़ा गया। हालात इतने बिगड़ गए कि यदि रिसोर्ट मालिक करणदीप समय पर मदद न करते और पुलिस टीम न पहुंचती, तो कोई अनहोनी हो सकती थी।

    इस घटना के बाद जश्न रिसोर्ट के मालिक करणदीप ने चारों आरोपी कार्यक्रम आयोजक अमित नवरंगलाल, अनिल द्विवेदी, युगल शर्मा, सुजल अग्रवाल के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि इन लोगों ने सपना की टीम पर कार्यक्रम से अधिक पैसे लेने का आरोप लगाते हुए मारपीट की, रिसोर्ट में तोड़फोड़ की, सीसीटीवी का DVR और 10,000 नकद लूट लिए। करीब सात लाख रुपये का नुकसान बताया गया है।

    करणदीप ने अपने भाई और स्टाफ से मारपीट का भी आरोप लगाया है। दुसरी ओर अनिल द्विवेदी की शिकायत पर मारपीट, लूट का अपराध होटल संचालक और उसके भाई के खिलाफ दर्ज किया गया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

    Knock India

    Related Posts

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    July 16, 2026

    सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष……

    July 16, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.