Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » रायपुर : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती – नगरदा स्कूल को मिला जीवविज्ञान शिक्षक
    छत्तीसगढ़

    रायपुर : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती – नगरदा स्कूल को मिला जीवविज्ञान शिक्षक

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती – नगरदा स्कूल को मिला जीवविज्ञान शिक्षक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 05 जुलाई 2025

    छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे युक्तियुक्तकरण अभियान का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। इसी क्रम में सक्ती जिले के शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल नगरदा को लंबे समय बाद जीवविज्ञान विषय के लिए शिक्षक की सौगात मिली है।

    पूर्व में इस विद्यालय में जीवविज्ञान शिक्षक की अनुपस्थिति के कारण विद्यार्थियों को विषय की पढ़ाई में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब युक्तियुक्तकरण की पहल के चलते इस विषय के लिए शिक्षक की पदस्थापना हो गई है, जिससे विद्यार्थियों को संतुलित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ हो रही है।

    विद्यालय के प्राचार्य श्री छतराम सिदार ने बताया कि शिक्षक की नियुक्ति से विद्यार्थियों की पढ़ाई में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है और आने वाले समय में इसके परीक्षा परिणामों में भी स्पष्ट प्रभाव दिखाई देगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शिक्षा क्षेत्र में दी जा रही प्राथमिकता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है।

    ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की समुचित पदस्थापना की जा रही है, ताकि सभी विषयों में योग्य शिक्षक उपलब्ध कराए जा सकें और ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को भी समग्र व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    cg news chhattisgarh news News knock india raipur news
    Knock India

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.