Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप 2025, हजारों मरीजों ने उठाया निःशुल्क लाभ
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप 2025, हजारों मरीजों ने उठाया निःशुल्क लाभ

    Knock IndiaBy Knock IndiaDecember 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप 2025, हजारों मरीजों ने उठाया निःशुल्क लाभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। राजधानी रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में 18 से 22 दिसंबर तक चल रहे मेगा हेल्थ कैंप–2025 में प्रतिदिन हज़ारों मरीज निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। रविवार को शिविर का चौथा दिन रहा, जिसमें स्वास्थ्य, कल्याण और मानवता के उत्कृष्ट पहलुओं का नजारा देखने को मिला। रविवार को शिविर के आयुर्वेद विभाग में 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, बार-बार होने वाले संक्रमण से बचाव तथा शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है।

    इस अवसर पर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी शिविर में उपस्थित हुईं और बच्चों को स्वर्ण प्राशन करवाया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 0 से 16 वर्ष के कुल 1200 बच्चों को यह औषधि दी गई। विशेषज्ञों के अनुसार यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन व अन्य रोगों से रक्षा करने, एकाग्रता और स्मरण शक्ति सुधारने में सहायक है। मंत्री ने कहा कि “पहला सुख निरोगी काया” की भावना को चरितार्थ करते हुए बचपन से ही स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रयास करना आवश्यक है।

    मंत्री राजवाड़े ने आयोजकों एवं रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के साथ सभी विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री दीपक म्हसके भी मौजूद रहे और विभिन्न स्टॉलों में जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बच्चों और महिलाओं सहित सभी नागरिकों को गंभीर बीमारियों से बचाने और स्वस्थ रखने के लिए यह शिविर बेहद महत्वपूर्ण है।”

    राजेश मूणत ने कहा कि यह मेगा हेल्थ कैंप सेवा और जनकल्याण का प्रयास है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक इलाज या संसाधनों के अभाव में वंचित न रहे। गंभीर बीमारियों की समय रहते जांच और आधुनिक इलाज मुफ्त में उपलब्ध कराना ही इस आयोजन की आत्मा है। दीपक म्हसके ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में इतने बड़े पैमाने पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और निःशुल्क दवाइयों के साथ यह मेगा हेल्थ कैंप आयोजित करना अनुकरणीय है। यह आयोजन जनसेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।”

    देशभर के 55 विशेषज्ञ और अत्याधुनिक जांच, कैंसर व डेंटल जांच में आधुनिक तकनीक

    शिविर में देश के 42 प्रतिष्ठित अस्पतालों के 55 विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और सिकंदराबाद से आए डॉक्टर गंभीर और जटिल बीमारियों की जांच व परामर्श कर रहे हैं। MRI, CT स्कैन, एक्स-रे, सोनोग्राफी, ECG, इको और पैथोलॉजी सहित सभी जांच और दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की जांच मैमोग्राफी और थर्मल स्कैनिंग मशीन से की जा रही है। मुंह, गले और बच्चेदानी के कैंसर की निःशुल्क स्क्रीनिंग हो रही है। दंत विभाग में AI आधारित मशीन से दो मिनट में रिपोर्ट मरीजों के व्हाट्सएप पर भेजी जा रही है।

    जयपुर फुट व कृत्रिम अंग से दिव्यांगों को नई राह

    शिविर में विनय मित्र मंडल द्वारा दिव्यांगजनों के लिए जयपुर पैर और कृत्रिम हाथ-पैर का निर्माण किया जा रहा है। इंदौर, लखनऊ और रायपुर के विशेषज्ञ कारीगर निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध करा रहे हैं। दिव्यांगों का परीक्षण कर ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और बैसाखी उपलब्ध कराई जा रही है। मुख बाधिरों की ऑडियोमेट्री जांच कर श्रवण यंत्र प्रदान किया जा रहा है।

    हजारों सेवाकर्मी जुटे, कल होगा सम्मान एवं समापन समारोह

    शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पंजीयन, जांच और परामर्श काउंटरों पर भारी भीड़ रही। मरीजों के लिए फल, नाश्ता और भोजन निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। लगभग 1500 पैरामेडिकल स्टाफ और 500 स्वयंसेवक सेवाएं दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के 500 से अधिक स्वयंसेवक व्यवस्था और मरीज सहायता में जुटे हुए हैं।

    समापन समारोह:

    दिनांक: 22 दिसंबर 2025, दोपहर 12 बजे

    स्थान: आयुर्वेदिक कॉलेज कैंपस, जी.ई. रोड, रायपुर

    मुख्य अतिथि: राज्यपाल रमेन डेका

    अध्यक्षता: पूर्व महाराष्ट्र राज्यपाल रमेश बैस

    विशिष्ट अतिथि: सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर

    आज की उपलब्धियों का सारांश

    सुपर स्पेशलिटी एम्स ओपीडी: 270

    सामान्य ओपीडी: 370

    मनोरोग विभाग: 70

    सर्जरी: 80

    हृदय रोग: 80

    मेडिसिन: 250

    श्वसन रोग: 80

    यूरोलॉजी: 60

    हड्डी रोग: 390

    ईएनटी: 280

    डेंटल: 820

    नेत्र विभाग: 1100

    फिजियोथैरेपी: 150

    शिशु रोग विभाग: 100

    वैकल्पिक चिकित्सा:

    आयुर्वेदिक: 2500

    एक्यूप्रेशर: 500

    एक्यूपंक्चर: 125

    जांच सेवाएं:

    एक्स-रे: 260

    सोनोग्राफी: 380

    ईसीजी: 100

    MRI: 10

    CT: 12

    ब्लड सैंपल: 4800

    शुगर जांच: 5200

    अन्य पैथोलॉजी: 100

    दवाओं का वितरण: 1250 लोगों को आयुर्वेदिक दवाएं

    दिव्यांग सहायता: 26 कृत्रिम अंग, 12 श्रवण यंत्र, 65 बैसाखी, 128 ट्राइसाइकिल, 8 व्हीलचेयर, 6 वॉकर

    कुल सेवाएं आज: 19,947

    मेगा हेल्थ कैंप–2025 स्वास्थ्य, सेवा और समर्पण की मिसाल प्रस्तुत करता है।

    Knock India

    Related Posts

    जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

    September 18, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.