Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धर्म पूछकर तोड़फोड़: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
    छत्तीसगढ़

    रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धर्म पूछकर तोड़फोड़: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

    HasinaBy HasinaDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धर्म पूछकर तोड़फोड़: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में गंभीर हिंसा की घटना हुई। मॉल में 30-40 बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथ में लाठी-डंडे लेकर घुसे और लोगों से धर्म और जाति पूछते हुए सामान तोड़ना शुरू कर दिया। घटना के समय मॉल पूरी तरह बंद था और मॉल स्टाफ को डर का माहौल बन गया।

    मॉल की मार्केटिंग हेड आभा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बंद का समर्थन किया था, लेकिन 50 से 100 लोग जबरदस्ती मॉल में घुस आए। उनके हाथों में लाठी और हॉकी स्टिक थी। वे स्टाफ और मॉल में मौजूद लोगों से पूछ रहे थे कि “आप हिंदू हैं या क्रिश्चियन?” और “आपकी जाति क्या है?”। आईडी कार्ड और बैच देखकर भी ये सवाल किए जा रहे थे।

    घटना में मॉल में क्रिसमस की सजावट सहित कई सामान को नुकसान पहुंचाया गया। आभा गुप्ता के अनुसार, मॉल को करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ। पुलिस के आने तक कई चीजें टूट चुकी थीं। मॉल के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कार्यकर्ता हाथ में डंडे लेकर अंदर घुसते हैं और हिंसा करते हैं।

    तेलीबांधा थाना पुलिस ने 30 से 40 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 190, 191(2), 324(2) और 331(3) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह घटना मॉल स्टाफ और ग्राहकों के लिए डर और तनाव का कारण बनी। कई कर्मचारियों ने रोते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मॉल के अंदर क्रिसमस ट्री और अन्य सजावट को भी तहस-नहस कर दिया। मॉल में मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर घटना को रिकॉर्ड किया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

    Case filed against Bajrang Dal workers for vandalising Magneto Mall in Raipur after asking about religion
    Hasina

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.