Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » रायगढ़ में 1 करोड़ 15 लाख की कबाड़ संपत्ति जब्त, अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार
    CRIME

    रायगढ़ में 1 करोड़ 15 लाख की कबाड़ संपत्ति जब्त, अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार

    Knock IndiaBy Knock IndiaMarch 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायगढ़ में 1 करोड़ 15 लाख की कबाड़ संपत्ति जब्त, अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चोरी और अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 8 अलग-अलग कार्रवाई * की है। पुलिस ने अवैध परिवहन में लगी 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन में लोड करीब 134 टन स्क्रैप पकड़ा है। साथ ही मिनी राइस मिल पूंजीपथरा के पास डंप कर रखे 2 टन मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे को भी जप्त किया गया है। *जप्त कबाड़ की कीमत करीब 50 लाख 75 हजार रुपये है*, जबकि वाहनों की कीमत लगभग 65 लाख रुपये है। इस प्रकार पूरी कार्रवाई में करीब *1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस द्वारा जप्त* की गई है।
    विदित हो कि चोरी की वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध कबाड़ के ठिकानों तथा अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में नवपदस्थ थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पुलिस स्टाफ को सूचना संकलन में लगाया। अवैध कबाड़ परिवहन और एक स्थान पर मैग्नीज मेटल गोली डंप किए जाने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में कल पूंजीपथरा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई।
    पुलिस टीम ने तमनार चौक पूंजीपथरा, पूंजीपथरा चौक, दावत ढाबा के सामने मेन रोड तथा महुआ चौक तुमीडीह में घेराबंदी कर *6 ट्रकों और 1 माजदा वाहन को पकड़ा*, जिनमें लोहे के मशीनरी पार्ट्स, एंगल, छड़ सहित बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड था, जिसे स्थानीय प्लांट में खपाने की योजना थी। वाहन चालकों से स्क्रैप परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर चोरी की संपत्ति होने के संदेह में वाहनों सहित कबाड़ को जप्त कर वजन कराया गया। यहां 7 आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में इस्तगासा क्रमांक 13/2026 से 18/2026 तक तथा *धारा 35(क)(ड) BNSS / 303(2) BNS के तहत कार्रवाई* की गई है।
    दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस ने मिनी राइस मिल पूंजीपथरा में रेड कार्रवाई की, जहां प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी मौजूद मिला। पुलिस को सूचना थी कि वह ट्रक ड्राइवरों से मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे की खरीद करता है। मौके पर पुलिस को मैग्नीज मेटल की 43 बोरियां (करीब 1290 किलो) तथा पाईलेट गोली लोहे की 57 बोरियां (करीब 2 टन 280 किलो) मिलीं, जिनकी कुल कीमत 76,560 रुपये आंकी गई। संदेही द्वारा क्रय-विक्रय संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चोरी का माल होने के संदेह में उक्त सामग्री को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी पिता चंद्रिका प्रसाद देवांगन उम्र 43 वर्ष निवासी पूंजीपथरा के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में इस्तगासा क्रमांक 20/2026 धारा 35(क)(ड) BNSS / 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के वाहन चालकों से लोहे के कबाड़ी सामान से लोड ट्रक एवं माजदा वाहन जप्त किए गए हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में स्क्रैप परिवहन किया जा रहा था।
    पुलिस ने इन्हे बनाया आरोपी
    (1) खेमासागर पाण्डेय पिता दुलामणी पाण्डेय उम्र 60 वर्ष सा0 पदमपुर, थाना पदमपुर जिला बरगढ उडिसा
    जप्ती – ट्रक क्रमांक CG04JD5470 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 22 MT किमती 8,30,720 रू
    (2) मो0 कुर्बान पिता मो0 सबदर उम्र 30 साल सा0 चकबीर थाना रजवां जिला बांका बिहार
    जप्ती- ट्रक क्रमांक OD15L1751 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 25 टन 930 किलो ग्राम किमती 10,47,961 रू
    (3) मनोज कुमार कुर्रे पिता सहनी राम कुर्रे उम्र 40 साल सा0 जोगेसरा थाना सरसिंवा जिला सारंगढ बिलाईगढ छ0ग0
    जप्ती- ट्रक क्रमांक CG07CL8198 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 15.800 MT किमती 06,80,000 रू
    (4) दौलत राम केवंट पिता प्यारे लाल केवंट उम्र 21 साल सा0 जरवे थाना नगरदा जिला सक्ति छ0ग0
    जप्ती- माजदा क्रमांक CG12AQ3165 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 05 टन किमती 02,00,000 रू
    (5) सचिन बंजारे पिता अच्छेराम बंजारे उम्र 27 साल सा. सरसींवा जिला सारंगढ बिलाईगढ छ0ग0
    जप्ती- ट्रक क्रमांक CG04NK6291 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 14 टन किमती 5,00,000 रू
    (6) महेश कुमार पिता इंदल सासय उम्र 27 साल सा0 ग्राम समसपुर थाना महुआ जिला वैशाली बिहार
    जप्ती- ट्रक क्रमांक OD15D4151 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 30 टन किमती 8,40,000 रू
    (7) मनोज सिंह पिता जयचंद सिंह उम्र 37 साल सा0 रानीरोड पूरानी बस्ती कोरबा छ0ग0
    जप्ती – ट्रक क्रमांक CG12S2225 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 22.950 टन किमती 9,00,000 रू
    (8) प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी पिता श्री चन्द्रीका प्रसाद देवांगन उम्र 43 वर्ष सा0 पूंजीपथरा, थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ छ0ग0
    Knock India

    Related Posts

    जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत स्वामी आत्मानंद कन्या विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन

    July 17, 2026

    Operation Prahar In Raigarh: एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पूंजीपथरा और जूटमिल पुलिस की Raid; 79 टन अवैध कबाड़ जब्त

    July 17, 2026

    घरघोड़ा जमीन विवाद: बिना बंटवारे के बदल गया पैतृक जमीन का राजस्व रिकॉर्ड; कलेक्टर से शिकायत, पटवारी हल्का-18 जांच के दायरे में

    July 17, 2026

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    July 16, 2026

    सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.