Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » महादेव-ऐप की तर्ज पर सट्टे का नया सिंडिकेट: 40+ गेम्स, रायपुर में कार में दांव लगवाते पकड़े गए, 95 लाख का कैश-सामान जब्त
    छत्तीसगढ़

    महादेव-ऐप की तर्ज पर सट्टे का नया सिंडिकेट: 40+ गेम्स, रायपुर में कार में दांव लगवाते पकड़े गए, 95 लाख का कैश-सामान जब्त

    HasinaBy HasinaFebruary 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महादेव-ऐप की तर्ज पर सट्टे का नया सिंडिकेट: 40+ गेम्स, रायपुर में कार में दांव लगवाते पकड़े गए, 95 लाख का कैश-सामान जब्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रायपुर क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने महादेव ऐप की तर्ज पर चल रहे एक नए ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का खुलासा किया है। आरोपी ‘jmdbet777.com’ और ‘Classic777.com’ नाम की ऑनलाइन बुक/ऐप के जरिए प्रदेशभर में लोगों से दांव लगवा रहे थे। इन ऐप्स में 40 से ज्यादा गेम्स मौजूद थे, जिन पर ऑनलाइन बैटिंग कराई जा रही थी।

    पुलिस ने 31 जनवरी को कार्रवाई करते हुए दुर्ग निवासी रखब देव पाहुजा, रायपुर के पीयूष जैन, जितेंद्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, कमल राघवानी, सचिन जैन और बिलासपुर निवासी दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार किया। इनके पास से 37.50 लाख रुपए नकद, 10 मोबाइल फोन और 3 कार जब्त की गई हैं। जब्त कैश और सामान की कुल कीमत करीब 95 लाख रुपए बताई जा रही है।

    पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क में दुर्ग निवासी रवि सोनकर, रायपुर निवासी नितिन मोटवानी और नागपुर निवासी अंकित भी शामिल हैं, जो फिलहाल फरार हैं। बताया गया कि ये तीनों सिंडिकेट को आईडी उपलब्ध कराते थे, जबकि रखब देव पाहुजा और पीयूष जैन मास्टर आईडी होल्डर और आईडी डिस्ट्रीब्यूटर थे। बाकी आरोपी लोकल स्तर पर आईडी बांटकर सट्टा संचालित कर रहे थे।

    ACCU को सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र के नागोराव गली अंडर ब्रिज के पास कुछ लोग कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। दबिश के दौरान 3 कारों में 6 लोग पकड़े गए। मोबाइल जांच में बैटिंग सेटअप मिला, पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। पुलिस अब खातों, करोड़ों के ट्रांजैक्शन और म्यूल अकाउंट्स की जांच के लिए आईटी अफसरों को भी शामिल करेगी।

    cash and goods worth Rs 95 lakh seized caught placing bets in a car in Raipur New betting syndicate similar to the Mahadev app: 40+ games
    Hasina

    Related Posts

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    July 16, 2026

    सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष……

    July 16, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.