Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » मंत्री गजेंद्र यादव ने किया विधि विभाग की नई वेबसाइट का लोकार्पण….
    Breaking News

    मंत्री गजेंद्र यादव ने किया विधि विभाग की नई वेबसाइट का लोकार्पण….

    HasinaBy HasinaJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मंत्री गजेंद्र यादव ने किया विधि विभाग की नई वेबसाइट का लोकार्पण….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: विधि एवं विधायी कार्य विभाग तथा ग्रामोद्योग एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विधि विभाग की नई आधिकारिक वेबसाइट https://law.cgstate.gov.in/  का लोकार्पण किया।

     चिप्स द्वारा विकसित की गई आधुनिक वेबसाइट

    नई वेबसाइट को चिप्स (CHiPS)  द्वारा तैयार की गई है। यह वेबसाइट तकनीकी रूप से उन्नत एवं उपयोगकर्ता के अनुकूल है, जिससे नागरिकों को विधि संबंधी जानकारी सरलता से उपलब्ध हो सकेगी।

     न्यायिक संस्थानों के लिए सिंगल प्लेटफॉर्म

    इस वेबसाइट के माध्यम से उच्च न्यायालय, महाधिवक्ता कार्यालय, सभी जिला न्यायालय, सभी ट्रिब्यूनल तथा राजस्व न्यायालयों को सीधे रीडायरेक्ट किया जा सकता है, जिससे न्यायिक प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी एक ही मंच पर प्राप्त होगी।

    आम नागरिकों के लिए विधि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

    वेबसाइट पर आम नागरिकों की जानकारी के लिए कानून से संबंधित अधिनियम, अधिसूचनाएँ एवं नियम अपलोड किए जाएंगे। साथ ही केंद्र सरकार की सभी विधि संबंधी वेबसाइट एवं पोर्टल्स के लिंक भी उपलब्ध कराए गए हैं।

    मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया विधि विभाग की नई वेबसाइट का लोकार्पण

    विभागीय जानकारी एवं ऑनलाइन सेवाएँ

    नई वेबसाइट के माध्यम से विभाग की संगठनात्मक संरचना, शासकीय अधिवक्ताओं की जानकारी, नोटरी, विभागीय सेटअप, विभागीय बजट, एम्प्लॉई कॉर्नर सहित ई-कोर्ट एवं कोर्ट केस मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्राप्त की जा सकती हैं।

    वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

    इस अवसर पर विधि विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सुषमा सावंत, अतिरिक्त सचिव श्री  दीपक देशलहरे, अतिरिक्त सचिव श्री भूपेंद्र वासनीकर, उपसचिव श्री राहुल कुमार, अवर सचिव श्री दिलीप सेन सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं चिप्स कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    Hasina

    Related Posts

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष……

    July 16, 2026

    आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम : बलौदाबाजार में समूह की 40 महिलाओं को मिला धान और पैरा आर्ट का प्रशिक्षण….

    July 16, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान, 14.49 लाख से अधिक माताओं को 558.93 रूपये करोड़ की डीबीटी सहायता, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील….

    July 16, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.