Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » ब्रेकिंग : सरकारी डॉक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी,युवक गिरफ्तार
    Breaking News

    ब्रेकिंग : सरकारी डॉक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी,युवक गिरफ्तार

    HasinaBy HasinaJanuary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्रेकिंग : सरकारी डॉक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी,युवक गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुर्ग – जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में महासमुंद निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शासकीय चिकित्सक के पद पर नौकरी लगाने का भरोसा दिलाकर बड़ी रकम हड़प ली थी। मामला थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र का है।

    नौकरी का झांसा देकर वसूली गई बड़ी रकम

    जानकारी के अनुसार अंजोरा निवासी सचिन मालगी ने 29 अगस्त 2025 को सिटी कोतवाली दुर्ग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी विकास चंद्राकर ने उसे शासकीय चिकित्सक की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इसी भरोसे में आकर पीड़ित ने मई 2023 में आरोपी को 20 लाख रुपये दिए। लंबे समय तक इंतजार के बावजूद न तो नौकरी लगी और न ही पूरी राशि वापस की गई।

    पूछताछ में सामने आया पूरा ठगी का तरीका

    शिकायत की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने डॉक्टर की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये लिए थे। बाद में दबाव बढ़ने पर आरोपी ने पीड़ित और उसकी पत्नी के बैंक खातों में अलग अलग किश्तों में 8 लाख रुपये वापस किए।

    चेक बाउंस कर की गई धोखाधड़ी

    शेष 13 लाख रुपये लौटाने के लिए आरोपी ने अपने बैंक खाते से 5 लाख और 8 लाख रुपये के दो चेक दिए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने जानबूझकर खाते में पे ऑप्शन सक्रिय नहीं कराया, जिसके चलते दोनों चेक बाउंस हो गए।

    पुलिस ने माना ठगी की मंशा

    पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा तकनीकी प्रक्रिया जानबूझकर पूरी नहीं कराना उसकी धोखाधड़ी की मंशा को स्पष्ट करता है। इसी आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

    अन्य मामलों की भी जांच जारी

    पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह की ठगी और लोगों से की है या नहीं। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें और ऐसे मामलों की तत्काल पुलिस को सूचना दें।

    Hasina

    Related Posts

    ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान का भव्य शुभारंभ, 10 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबांध तालाब, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा व सुशासन का शंखनाद….

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हर घर में जलाएं ‘आशीर्वाद का दीप’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    September 17, 2026

    सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती….

    September 17, 2026

    एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़, 500 करोड़ के मुख्यमंत्री एआई मिशन से संवरेगा युवाओं और तकनीक का भविष्य…..

    September 17, 2026

    एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़, 500 करोड़ के मुख्यमंत्री एआई मिशन से संवरेगा युवाओं और तकनीक का भविष्य…..

    September 17, 2026

    सेवा से सशक्तिकरण तक-बदलती जिंदगी की कहानियां लिख रहा सेवा संकल्प अभियान….

    September 17, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.