Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » बिलासपुर में हाफ मर्डर, पीड़ित को उसके दोस्तों ने ही बेरहमी से पीटा
    CRIME

    बिलासपुर में हाफ मर्डर, पीड़ित को उसके दोस्तों ने ही बेरहमी से पीटा

    Knock IndiaBy Knock IndiaDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिलासपुर में हाफ मर्डर, पीड़ित को उसके दोस्तों ने ही बेरहमी से पीटा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर। पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास युवकों ने आटो ड्राइवर और उसके दोस्त की जमकर पिटाई की। मारपीट से आटो ड्राइवर का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

    तालापारा के संजय नगर में रहने वाले अजय चौहान (22) ड्राइवर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब 9.45 बजे अपने दोस्त के साथ करण बचकानी के साथ पुराना बस स्टैंड के पास स्थित शराब दुकान गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति आकर करण से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। करण ने अजय को उसे अपना दोस्त राहुल बंजारे बताया। इसी दौरान राहुल के साथी अरमान अली, मनोहर विश्वकर्मा, धर्मेंद्र बंजारे और रितेश सोनकर भी आ गए। सभी ने अजय और करण से शराब पीने के लिए रुपये मांगने शुरू कर दिए। मना करने पर उन्होंने करण और अजय की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट से करण बेहोश हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। इधर इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

    इधर मारपीट की सूचना पर तारबाहर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अरोपित युवकों को न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा वहां मौजूद लोगों को समझाइश देकर भेज दिया गया।

    Knock India

    Related Posts

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    July 16, 2026

    सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष……

    July 16, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.