Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » पुलकित का अपहरण और प्रखर का बदला, रायपुर जूक बार हिंसा का सच!
    Raipur

    पुलकित का अपहरण और प्रखर का बदला, रायपुर जूक बार हिंसा का सच!

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पुलकित का अपहरण और प्रखर का बदला, रायपुर जूक बार हिंसा का सच!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Raipur. रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित जूक बार में रविवार रात एक बड़े सट्टा और लेन-देन विवाद के कारण मारपीट और हिंसक घटना हुई। इस मामले में कई लोगों के नाम सामने आए हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि आरोपी कुछ लोग फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत उस समय हुई जब भिलाई और रायपुर के कुछ युवक जूक बार में पार्टी करने पहुंचे।

    भिलाई से आए प्रखर चंद्राकर, पुलकित चंद्राकर, मुकुल सोना और प्रेम वर्मा सहित अन्य लोग वहां पहुंचे थे। इसी बीच अज्जू पांडे उर्फ अजय शंकर पांडे भी क्लब में पहुंचे। पुलकित चंद्राकर और अज्जू पांडे के बीच पहले से ही दुश्मनी थी। अज्जू को देखते ही पुलकित, प्रखर, मुकुल और उनके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला शुरू कर दिया। हिंसक घटना पहले बार के भीतर हुई, फिर बाहर भी चली। मारपीट के दौरान पिस्टल के बट से हमला करने की चर्चा भी है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं और घायल अज्जू पांडे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    विकास अग्रवाल ने 2 जुलाई की रात किया था पुलकित चंद्राकर का अपहरण
    सूत्रों के मुताबिक, यह घटना सट्टे के पैसों को लेकर हुई विवाद का परिणाम है। विकास अग्रवाल और अजय पांडे के बीच पुलकित चंद्राकर से 28 लाख रुपए की लेन-देन को लेकर पुराना विवाद था। आपको बता दें कि सूत्रों का कहना है कि आज से 2 महीने पहले 2 जुलाई 2025 की रात विकास अग्रवाल ने अपने कुछ गुंडों के साथ मिलकर पुलकित चंद्राकर और उसकी एक महिला मित्र को भिलाई थाना इलाके से अगवा करके रायपुर लेकर आए थे। फिर विकास अग्रवाल ने आमानाका थाना इलाके में पुलकित चंद्राकर को पीटा, फिर विकास अग्रवाल ने डीडी नगर थाना इलाके में गाडी रोककर उससे पैसे देने को कहे मगर पुलकित ने उसे पैसे ख़त्म होने की बात कही तभी विकास अग्रवाल ने उसे पिस्टल के बट्टे से उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। फिर भी बात नहीं बनी उसके बाद विकास अग्रवाल ने पुरानी बस्ती थाना इलाके के भठगांव रिंग रोड नंबर 1 में कार रोककर अपने और गुंडों के साथ मिलकर पुलकित को अधमरा कर दिया। इसके बाद विकास अग्रवाल ने तेलीबांधा थाना इलाके के इंडियन ढाबा वाली लाइन के पास फिर पुलकित चंद्राकर के कपडे उतारकर उसके बेल्टों से पीटा।

    इस पुरे अपहरणकांड का मास्टर माइंड था विकास अग्रवाल जिसने पैसों के लिए इतने बड़े अपहरण की साजिश को रचा था। आपको बता दें कि विकास अग्रवाल वो शख्स है जो कि रायपुर शहर का सबसे बड़ा सटोरिया है, जिसने हाइपर क्लब में भी गोलियां चलाई थी। इसके खिलाफ तेलीबांधा थाना इलाके में कई अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज है और कई दिनों से विकास अग्रवाल रायपुर शहर से फरार चल रहा था। इस अपहरणकांड की पूरी घटना के दौरान हिस्ट्रीशीटर प्रखर चंद्राकर जो कि महादेव सट्टा एप के मालिक सौरभ चंद्राकर का भांजा है वो उस वक़्त जेल के सलाखों के पीछे था। दरअसल इस पुरे मारपीट काण्ड का सबसे बड़ा खुलासा जनता से रिश्ता कर रहा है।

    Knock India

    Related Posts

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 16, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन

    June 15, 2026

    बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 15, 2026

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    June 11, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पीपल का पौधारोपण

    June 6, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.