Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » नाबालिक लड़की का शव नाले में मिला, जांच में जुटी पुलिस
    CRIME

    नाबालिक लड़की का शव नाले में मिला, जांच में जुटी पुलिस

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नाबालिक लड़की का शव नाले में मिला, जांच में जुटी पुलिस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां 17 वर्षीय नाबालिक लड़की का शव नाले में तैरता हुआ मिला। यह घटना मुजगहन थाना क्षेत्र के जुलुम गांव के पास की है। मृतका की पहचान ग्राम भुरकुनी, थाना अभनपुर निवासी कुमारी प्रिया साहू पिता पुरन साहू उम्र 17 वर्ष 7 माह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त 2025 की दोपहर करीब 12:30 बजे प्रिया साहू अपने घर से बर्तन लेकर गांव के तालाब-नाले की ओर गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजन उसे खोजते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन 30 अगस्त 2025 को जुलुम नाले में उसका शव पानी में तैरता हुआ देखा गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता पुरन लाल साहू की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 54/25 धारा 194 BNSS के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मुजगहन थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत होता है, लेकिन वास्तविक कारण स्पष्ट होने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    परिजनों का कहना है कि प्रिया पढ़ाई में होशियार और व्यवहार में शांत स्वभाव की थी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। अचानक हुई इस दुर्घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। फिलहाल पुलिस घटना स्थल की बारीकी से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि यह साधारण दुर्घटना है, आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से हुई मौत। गौरतलब है कि रायपुर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ महीनों से नाबालिकों और महिलाओं से जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

     

    cg news CG POLICE chhattisgarh news crime news hindi news INDIA NEWS News knock india raipur news raipur police
    Knock India

    Related Posts

    Raigarh Police Action Against Anti-National Activity: मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद पर कसता शिकंजा, जेल से रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ

    July 12, 2026

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 16, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन

    June 15, 2026

    बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 15, 2026

    बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच

    June 12, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.