Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » नवा रायपुर का आसमान भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम का साक्षी बना
    Raipur

    नवा रायपुर का आसमान भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम का साक्षी बना

    Knock IndiaBy Knock IndiaNovember 5, 2025No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नवा रायपुर का आसमान भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम का साक्षी बना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। नवा रायपुर में एयर शो देखने के बाद CM विष्णुदेव साय ने कहा, आज नवा रायपुर का आसमान भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम का साक्षी बना। राज्योत्सव के अवसर पर वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने अपने रोमांचकारी करतब से साहस, अनुशासन और दक्षता का अनुपम प्रदर्शन किया। वायुसेना द्वारा आकाश में उकेरे गए बॉम्ब बर्स्ट, हार्ट-इन-द-स्काई और एरोहेड जैसे फॉर्मेशन भारतीय वायुसेना की तकनीकी क्षमता, पराक्रम और आत्मनिर्भरता के प्रतीक हैं।

    इस गौरवशाली टीम में छत्तीसगढ़ के बेटे, किसान पुत्र गौरव पटेल भी शामिल रहे, जिन्होंने अपने अद्भुत कौशल से पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया। उनकी भागीदारी ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया। यह क्षण हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व और प्रेरणा की अनुभूति देने वाला रहा। छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित यह एरो शो युवाओं के लिए प्रेरणा, राज्य के लिए गौरव और देश के लिए भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस का संदेश है।
    इस भव्य आयोजन से रजत महोत्सव का यह उत्सव धरती से लेकर आसमान तक अंकित हुआ, जहाँ हर उड़ान ने तिरंगे और छत्तीसगढ़ के गौरव को नई ऊँचाइयाँ दी हैं।

    छत्तीसगढ़ के रजत महोत्सव का गौरवशाली क्षण,

    माँ भारती के वीर वायुयोद्धाओं का अद्भुत पराक्रम।

     

    cg news chhattisgarh news cm news cm sai CM Vishnudev Sai hindi news INDIA NEWS
    Knock India

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.