Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बुजुर्ग की मौत, तीन गंभीर
    छत्तीसगढ़

    दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बुजुर्ग की मौत, तीन गंभीर

    Knock IndiaBy Knock IndiaDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बुजुर्ग की मौत, तीन गंभीर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Kawardha. कवर्धा। कबीरधाम जिले में मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा से लगे इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सागोना गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मध्यप्रदेश निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कवर्धा जिले के लोखान गांव निवासी संतराम और स्वात राम एक ही बाइक पर

    सवार होकर अपने गांव से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। उसी दौरान छत्तीसगढ़ की ओर से मध्यप्रदेश जा रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर चीख-पुकार मच गई और दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे। हादसे में मध्यप्रदेश निवासी एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का नाम और पता फिलहाल ज्ञात नहीं हो सका है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए।

    स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि एक घायल का इलाज पंडरिया में ही जारी है। सूचना मिलते ही कुकदूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुकदूर थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि दो बाइकों की आपसी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो लोग कवर्धा जिले के लोखान गांव के निवासी हैं, जबकि मृतक और एक घायल मध्यप्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

    पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। सीमा क्षेत्र में सड़क अपेक्षाकृत संकरी होने और तेज गति से वाहन चलाने के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सीमा क्षेत्र में वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और चेतावनी बोर्ड व स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

    Knock India

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.