Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » तकनीक के सहारे बदली धान खरीदी व्यवस्था, अब किसान घर बैठे काट रहे हैं अपना टोकन
    छत्तीसगढ़

    तकनीक के सहारे बदली धान खरीदी व्यवस्था, अब किसान घर बैठे काट रहे हैं अपना टोकन

    Knock IndiaBy Knock IndiaJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तकनीक के सहारे बदली धान खरीदी व्यवस्था, अब किसान घर बैठे काट रहे हैं अपना टोकन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Ambikapur. अंबिकापुर। जिले में धान उपार्जन व्यवस्था में किए गए नवाचार और तकनीकी सुधारों से किसानों का अनुभव पूरी तरह बदल गया है। अब धान बेचना न केवल आसान हुआ है, बल्कि किसानों को सम्मानजनक और सुव्यवस्थित प्रक्रिया का लाभ भी मिल रहा है। ग्राम पंचायत करजी के किसान उमाशंकर कुशवाहा ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना की। कृषक कुशवाहा ने बताया कि उनके पास आठ एकड़ में धान की खेती है और वे इस वर्ष 150 क्विंटल धान का विक्रय कर रहे हैं। पहले टोकन कटवाने के लिए समिति केन्द्र जाना पड़ता था, जहां भीड़ और इंतजार किसानों की परेशानी बढ़ा देता था। लेकिन अब किसान तुहंर टोकन ऐप ने यह समस्या समाप्त कर दी है। मोबाइल फोन से घर बैठे टोकन कटने से समय की बचत हुई और अनावश्यक परेशानी से राहत मिली। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था किसानों को आत्मनिर्भर बना रही है। किसान अपनी सुविधा अनुसार टोकन काटकर सीधे उपार्जन केन्द्र

    इससे केन्द्रों पर अव्यवस्था कम हुई है और किसानों को बिना तनाव के धान विक्रय का अवसर मिल रहा है। करजी धान उपार्जन केन्द्र की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कुशवाहा ने बताया कि केन्द्र पहुंचते ही गेट पास, नमी परीक्षण और बारदाना तुरंत उपलब्ध कराया गया। पूरी प्रक्रिया तय समय में पूरी होने से किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़ी। समिति के कर्मचारी भी लगातार किसानों का मार्गदर्शन और सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का सर्वाधिक समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है। इससे प्राप्त राशि का उपयोग किसान अब फसल विविधीकरण में कर रहे हैं, जिससे आय के नए स्रोत विकसित हो रहे हैं। उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि किसान हितैषी नीतियों और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से अब प्रदेश का किसान आत्मविश्वास से भरा है। उन्होंने धान उपार्जन व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि शासन के इन प्रयासों से किसान सशक्त और खुशहाल हो रहे हैं।

    Knock India

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’…..

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज, सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवर….

    September 17, 2026

    छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय ‘AI Conclave’ आयोजित, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए तैयार होगा AI आधारित रोडमैप….

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    September 17, 2026

    सेवा-संकल्प-अभियान : प्रदेश के 20,298 गांवों के खसरा और 19,723 गांवों के भू-नक्शों का कंप्यूटरीकृत….

    September 17, 2026

    ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान का भव्य शुभारंभ, 10 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबांध तालाब, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा व सुशासन का शंखनाद….

    September 17, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.