Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » ड्रोन अटैक: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बनाया निशाना, भारतीय भी जख्मी
    NATIONAL

    ड्रोन अटैक: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बनाया निशाना, भारतीय भी जख्मी

    Knock IndiaBy Knock IndiaMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ड्रोन अटैक: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बनाया निशाना, भारतीय भी जख्मी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को दो ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. घायलों में घाना के दो नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं जिन्हें मामूली चोटें आई हैं. इसके अलावा एक भारतीय नागरिक को भी हल्की चोटें लगी हैं. घटना के तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्थिति का जायजा लिया गया.
    अधिकारियों ने बताया कि हवाई यातायात पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है और एयर ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य चल रहा है.

    दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, “अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि कुछ देर पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास दो ड्रोन गिरे, जिससे घाना के दो नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आईं, और एक भारतीय नागरिक को हल्की चोटें आईं. एयर ट्रैफिक नॉर्मल चल रहा है.”
    मिडिल ईस्ट में जंग जारी है. इजरायल और ईरान एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं. ईरान के नए सुप्रीम लीडर, मोजतबा खामेनेई जंग के दौरान घायल हो गए हैं. ईरान के प्रेसिडेंट के बेटे यूसुफ पेजेशकियन ने कन्फर्म किया है. यह बयान खामेनेई की हेल्थ और उनके ठिकाने को लेकर चल रही अटकलों के बीच आया है.

    पेजेशकियन ने आगे कहा कि चोटों के बावजूद, नए सुप्रीम लीडर, जिन्होंने US-इज़रायल हमलों में अपने पिता अली खामेनेई की मौत के बाद उनकी जगह ली थी, “सुरक्षित और ठीक” हैं.
    अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट करते हुए, पेजेशकियन ने कहा, “मैंने खबर सुनी कि मिस्टर मोजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं. मैंने कुछ दोस्तों से पूछा है जिनके उनसे कनेक्शन थे. उन्होंने मुझे बताया कि खुदा का शुक्र है, वह सुरक्षित और ठीक हैं.” न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, खामेनेई ईरान पर US और इज़रायल के हमलों के पहले दिन घायल हो गए थे.

    Knock India

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    PM Modi ने नॉर्वे के जोनास गहर स्टोरे के साथ किया ऐतिहासिक कैसल दौरा

    May 19, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.