Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » डबल डेकर बस पलटी: 5 लोगों की मौत 16 घायल, मौके पर अफरातफरी मच गई
    NATIONAL

    डबल डेकर बस पलटी: 5 लोगों की मौत 16 घायल, मौके पर अफरातफरी मच गई

    Knock IndiaBy Knock IndiaFebruary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डबल डेकर बस पलटी: 5 लोगों की मौत 16 घायल, मौके पर अफरातफरी मच गई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लखनऊ: राजधानी लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
    शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी. बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया. यह दुर्घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 11.4 किलोमीटर प्वाइंट पर हुई. पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है और आगे की जांच जारी है.

    जानकारी के अनुसार बस की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक बताई जा रही है. बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और तुरंत राहत-बचाव अभियान शुरू किया. बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को उठाकर सड़क किनारे हटाया गया.
    यह हादसा बेहद भयावह बताया जा रहा है. घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में कई यात्री गंभीर रूप से घायल दिख रहे हैं, कुछ के हाथ-पैर अलग होते नजर आए.हादसे में घायल लोग सड़क किनारे दर्द से कराहते मिले, जिन्हें तुरंत अस्पताल भिजवाया जा रहा है.

    प्रशासन ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चालक की कथित लापरवाही के अलावा कहीं कोई तकनीकी खराबी तो दुर्घटना की वजह नहीं बनी. हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया. इस दर्दनाक घटना से यात्रियों और उनके परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है.

    झपकी का असर,बस का कहर..
    राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस के ड्राइवर को झपकी आने से हुआ बड़ा हादसा।डबल डेकर बस हुई हादसे के शिकार तीन लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि 21 से ज्यादा लोगों को PGI भेजा गया है.लुधियाना से दरभंगा जा रही थी बस।बस में ज्यादातर लोग मजदूरी… pic.twitter.com/ETDXboloNR

    — Tushar Rai (@tusharcrai) February 23, 2026

    Knock India

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, छुट्टी पर आए थे पैतृक गांव

    May 19, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.