Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » जनसंवाद से समस्याओं का समाधान: भावना बोहरा
    छत्तीसगढ़

    जनसंवाद से समस्याओं का समाधान: भावना बोहरा

    Knock IndiaBy Knock IndiaNovember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जनसंवाद से समस्याओं का समाधान: भावना बोहरा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Pandaria. पंडरिया। जनसंवाद से समस्याओं का समाधान के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा ने शनिवार को रणवीरपुर स्थित जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय) में जनता, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, व्यापारी, युवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सुविधा केंद्र पहुंचे। लोगों ने विधायक बोहरा के समक्ष बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं, पेंशन, पट्टा, राजस्व से संबंधित मामलों सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को रखा। विधायक ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए विभागीय अधिकारियों से तत्काल फोन पर बात की और प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या का निराकरण और उनकी सुविधाओं का विस्तार हमारी पहली प्राथमिकता है।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंडरिया क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपस्थित जनों से कहा कि वे निडर होकर अपनी समस्याएं रखें, क्योंकि जनप्रतिनिधि का लक्ष्य जनता की सेवा और समाधान सुनिश्चित करना होता है। विधायक बोहरा ने कहा, “समृद्ध पंडरिया के हमारे संकल्प को पूरा करने की इस यात्रा में जनता के सुझाव बेहद बहुमूल्य हैं। विकास कार्यों और योजनाओं में पारदर्शिता रखते हुए क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाना हमारा उद्देश्य है।” बैठक में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों ने विधायक के जनसंपर्क कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के नियमित संवाद से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे बताने और उनके त्वरित निपटारे में सहायता मिलती है। विधायक ने इस दौरान केंद्र में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और समय सीमा में उनका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत जनप्रतिनिधियों को दें।

    Knock India

    Related Posts

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    July 16, 2026

    सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष……

    July 16, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.