Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » छात्रा के साथ गैंग रेप : खंडहर में दो नाबालिग कर रहे थे दुष्कर्म, तभी पहुंची पीड़िता की मां, फिर जो हुआ…
    Breaking News

    छात्रा के साथ गैंग रेप : खंडहर में दो नाबालिग कर रहे थे दुष्कर्म, तभी पहुंची पीड़िता की मां, फिर जो हुआ…

    HasinaBy HasinaJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छात्रा के साथ गैंग रेप : खंडहर में दो नाबालिग कर रहे थे दुष्कर्म, तभी पहुंची पीड़िता की मां, फिर जो हुआ…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुर्ग। जिले के नेवई थाना अंतर्गत एक नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। जहां दो नाबालिग लड़कों ने खंडहर नुमा मकान में ले जाकर बारी बारी से नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। हैरानी की बात ये है कि दुष्कर्म के आरोपी भी नाबालिग हैं। पूरी घटना दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र का है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया है, लेकिन गैंगरेप के 14 और 15 साल के आरोपियों ने जिस विभत्सता के साथ घटना को अंजाम दिया, उसने समाज को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

    नेवई थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिक बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। तब 14 और 15 साल के दो नाबालिग लड़के आए और बच्ची को अपनी बातों की जाल में फंसाया। चूंकि बच्ची उन्हें पहले से जानती थी इसलिए उनके झांसे में आ गई और उनके साथ चली गई। दोनों उसे अपनी बातों में बहना एक खंडहरनुमा सुने मकान में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

    वहीं दूसरी तरफ जब बच्ची काफी टाइम तक घर वापस नहीं आई तो उसकी मां खोजते हुए मोहल्ले में निकली। तब किसी ने उन्हें बताया कि बच्ची दो और लड़कों के साथ खंडहरनुमा मकान में गई है तो बच्ची की मां वहां पहुंची। वहां उन्होंने बच्चों के साथ गलत काम होते देखा। बच्ची की मां को देख दोनों नाबालिग बच्चे मौके से भाग निकले।

    डरी– सहमी बच्ची को घर ला जब मां ने पूछताछ की तो बच्ची ने रोते हुए सारी कहानी बयां कर दी। इसके बाद बच्ची को उसकी मां नेवई थाना लेकर पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में ले किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है।

    Hasina

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना…

    September 18, 2026

    कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण….

    September 18, 2026

    भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जलाया दीया…..

    September 18, 2026

    पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर मनेन्द्रगढ़ में हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ, पांच लाख से अधिक दीपों से जगमगाया सरोवर तालाब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में उमड़ा जनसैलाब….

    September 18, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.