Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » छत्तीसगढ़ में कोल्ड वेव का अलर्ट: मैनपाट सबसे ठंडा, पेंड्रा-सरगुजा में ओस जमकर बर्फ बनी
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में कोल्ड वेव का अलर्ट: मैनपाट सबसे ठंडा, पेंड्रा-सरगुजा में ओस जमकर बर्फ बनी

    HasinaBy HasinaDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में कोल्ड वेव का अलर्ट: मैनपाट सबसे ठंडा, पेंड्रा-सरगुजा में ओस जमकर बर्फ बनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। अंबिकापुर, मैनपाट और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई हैं। मैनपाट में रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ इलाके शीतलहर (कोल्ड वेव) की चपेट में हैं। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। मैनपाट को इस समय प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान माना जा रहा है।

    मौसम विभाग ने चेताया है कि आने वाले 4 दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस और गिर सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड वेव का असर रहेगा। लोगों को अत्यधिक ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने, अलाव जलाने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

    प्रदेश में आज मौसम मुख्यतः ड्राई रहने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर शीतलहर और कोहरे की संभावना बनी हुई है। रायपुर में सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान लगभग सामान्य से कम रहेगा।

    सरकारी विभाग और मौसम एजेंसियों ने जनता से अपील की है कि वे सुबह और रात के समय बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में भी ठंड से सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है, जहां तापमान और तेजी से गिर सकता है। इस कोल्ड वेव के चलते प्रदेशवासियों को 4 दिन तक ठंड से सतर्क रहने की आवश्यकता है, ताकि स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल असर न पड़े।

    Chhattisgarh reports cold wave; Mainpat the coldest; dew freezes in Pendra-Surguja
    Hasina

    Related Posts

    विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती: उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 18, 2026

    रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत…..

    September 18, 2026

    छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना…

    September 18, 2026

    कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण….

    September 18, 2026

    भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 18, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.