Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसर होंगे सम्मानित: ASI को प्रेसिडेंट मेडल, IG समेत 10 को मिलेगा पदक
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसर होंगे सम्मानित: ASI को प्रेसिडेंट मेडल, IG समेत 10 को मिलेगा पदक

    HasinaBy HasinaJanuary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसर होंगे सम्मानित: ASI को प्रेसिडेंट मेडल, IG समेत 10 को मिलेगा पदक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस कर्मियों को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पदकों की घोषणा कर दी गई है। इस साल छत्तीसगढ़ के कुल 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार राज्य से किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक नहीं मिला है।

    छत्तीसगढ़ से एएसआई रामअवतार सिंह राजपूत को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है। वे लंबे समय से अनुशासित, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ सेवा के लिए जाने जाते हैं। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सर्वोच्च पुलिस सम्मान प्रदान किया गया है। इसके अलावा राज्य के 10 पुलिस अफसरों को सराहनीय सेवा पदक मिलेगा। इनमें वरिष्ठ और युवा दोनों स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

    सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में आईजी राम गोपाल, एसपी शशि मोहन सिंह, एसपी राजश्री मिश्रा, एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, कमांडेंट निवेदिता पॉल, कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावते, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल, एएसपी एम.एस. उनैज़ा खातून अंसारी, असिस्टेंट कमांडेंट जयलाल मरकाम और प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू शामिल हैं।

    पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार, ये सम्मान अधिकारियों की प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए दिए गए हैं। गणतंत्र दिवस पर मिलने वाले इन सम्मानों से प्रदेश पुलिस बल का मनोबल बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

    10 others including IG to receive medals 11 Chhattisgarh police officers to be honoured: ASI to receive President's Medal
    Hasina

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’…..

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज, सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवर….

    September 17, 2026

    छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय ‘AI Conclave’ आयोजित, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए तैयार होगा AI आधारित रोडमैप….

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    September 17, 2026

    सेवा-संकल्प-अभियान : प्रदेश के 20,298 गांवों के खसरा और 19,723 गांवों के भू-नक्शों का कंप्यूटरीकृत….

    September 17, 2026

    ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान का भव्य शुभारंभ, 10 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबांध तालाब, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा व सुशासन का शंखनाद….

    September 17, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.