रायपुर। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग (आरटीओ) की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची जारी होने से पहले ही कथित तौर पर कुछ नामों की चर्चा तेज हो गई है। विभागीय और राजनीतिक गलियारों में यह दावा किया जा रहा है कि संभावित सूची के कुछ नाम पहले से ही सामने आ चुके हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों के अनुसार, सी.के. साहू के दुर्ग से पाटेकोहरा, केशव राजवंड़े के रायपुर से दुर्ग तथा राजेंद्र बरम के पाटेकोहरा से रायपुर स्थानांतरण की चर्चाएं जोरों पर हैं। इन नामों को लेकर संबंधित अधिकारियों के परिचितों द्वारा भी दावे किए जा रहे हैं कि स्थानांतरण लगभग तय माना जा रहा है।
वहीं, कुछ हलकों में यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि कथित तौर पर राजनीतिक सिफारिशों और स्थानीय स्तर के समर्थन के जरिए तबादलों को प्रभावित करने की कोशिश की गई है। हालांकि इन आरोपों के समर्थन में कोई आधिकारिक दस्तावेज या प्रमाण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।
प्रशासन और सरकार की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में इन दावों और चर्चाओं की वास्तविकता तब ही स्पष्ट हो सकेगी जब विभाग की आधिकारिक तबादला सूची जारी होगी।
फिलहाल पूरे मामले को लेकर अटकलों का दौर जारी है और सभी की निगाहें अब आधिकारिक सूची पर टिकी हुई हैं।
