Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » घर के सामने से गायब हुई किशोरी के साथ रेप, भगा ले जाने वाला अरेस्ट
    CRIME

    घर के सामने से गायब हुई किशोरी के साथ रेप, भगा ले जाने वाला अरेस्ट

    Knock IndiaBy Knock IndiaDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    घर के सामने से गायब हुई किशोरी के साथ रेप, भगा ले जाने वाला अरेस्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जशपुर। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने घर के पास से ही छात्रा का अपहरण किया था और जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता छात्रा की मां की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    13 दिसंबर को थाना कुनकुरी क्षेत्र के एक ग्राम की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 दिसम्बर की शाम को उसकी 14 वर्षीय नाबालिक बेटी शासकीय विद्यालय में कक्षा 7वीं की छात्रा है। घर के पास ही आग तपा रही थी। रात करीब 9 बजे तक वापस घर नहीं लौटने पर प्रार्थिया ने अपने घर से बाहर निकल कर देखा तो पाया कि उसकी नाबालिक बेटी आग तपाने की जगह पर नहीं थी। महिला ने अपने परिजनों के साथ आस-पड़ोस, सहेलियों रिश्तेदारों के यहाँ पता साजी की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसे संदेह था कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसकी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना कुनकुरी में गुम इंसान व बीएनएस की धारा 137(2), 87,64,65(1) व पॉस्को एक्ट की धारा 3,4 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।

    पुलिस को परिजनों के सहयोग व ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि जब नाबालिक बालिका घर के पास आग तपा रही थी, तभी एक एक व्यक्ति मोटर सायकल में आया और नाबालिग का अपहरण कर ले गया। विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा आरोपी की पहचान विक्की राम चौहान के रूप में गई। थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम का रहने वाला था, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल थाना कांसाबेल निवासी आरोपी के घर पर दबिश दी गई। जहां से आरोपी विक्की राम चौहान के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद कर लिया गया व आरोपी विक्की राम चौहान को हिरासत में लेकर लाया गया। पूछताछ पर नाबालिक बालिका ने बताया कि आरोपी विक्की से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर हुई थी। घटना 2 दिसंबर को आरोपी विक्की राम चौहान के द्वारा नाबालिक बालिका को उसके घर के पास से चलो घूमकर आते हैं कहकर एक जंगल में ले गया। जहां रात करीब 8.30 बजे तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर नाबालिक बालिका से जबरन दुष्कर्म किया। फिर उसे मोटर साइकल में बिठाकर अपने गृह ग्राम में ले गया। पुलिस के द्वारा प्रकरण में नाबालिक बालिका का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी विक्की राम चौहान उम्र 19 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बजाज मोटर सायकल क्रमांक CG – BC-9194 को भी जब्त किया गया।

    Knock India

    Related Posts

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    July 16, 2026

    सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष……

    July 16, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.