Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » गोली मारने की धमकी दे रहा बदमाश, दहशत में मुजगहन थाना क्षेत्र के ग्रामीण
    CRIME

    गोली मारने की धमकी दे रहा बदमाश, दहशत में मुजगहन थाना क्षेत्र के ग्रामीण

    Knock IndiaBy Knock IndiaOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गोली मारने की धमकी दे रहा बदमाश, दहशत में मुजगहन थाना क्षेत्र के ग्रामीण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। करीब 17 मामलों में शामिल बदमाश ने सरेआम धमकी दी है। ग्रामीणों के मुताबिक, बदमाश जेल से छूटकर बाहर आया है। वह गांव के लोगों से पैसे वसूलने के लिए डरा धमका रहा था। उसने धमकी दी कि वह गोली मारकर मर्डर कर देगा। बदमाश के धमकाने का एक वीडियो भी सामने आया है। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र के भटगांव का है। ग्रामीणों ने पुलिस के अलावा गृहमंत्री से भी शिकायत की है। स्थानीय सरपंच के मुताबिक, बदमाश तरुण रात्रे के खिलाफ 17 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। वह जमानत से छूटकर जेल से बाहर आया है। उसने 5 अक्टूबर को गांव में आकर चौराहे पर खड़े होकर लोगों को धमकाना शुरू किया।

    ग्रामीणों का कहना है कि, वह लोगों को चाकू और गोली से मार देने की धमकी देता है। साथ ही उसने कई लोगों के साथ मारपीट की है। इस धमकी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश चौराहे पर खड़े होकर ग्रामीणों के साथ गाली गलौज कर रहा है। वह लोगों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इस दौरान उसके दोस्त उसे कार पर बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। बदमाश कह रहा है कि वह कैमरे के सामने लोगों को पीटेगा। उसे किसी बात का डर नहीं है।

    इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मुजगहन थाने में शिकायत दी। लेकिन पुलिस की तरफ से कोई एक्शन नहीं हुआ। तो उन्होंने डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा के बंगले जाकर शिकायत दी है। ग्रामीणों की मांग है कि बदमाश आसपास के इलाकों में वसूली बाजी करता है। पैसे नहीं देने पर वह मारपीट करता है। उन्होंने बदमाश के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जिला बदर करने की मांग की है।

    Knock India

    Related Posts

    Raigarh Police Action Against Anti-National Activity: मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद पर कसता शिकंजा, जेल से रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ

    July 12, 2026

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 16, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन

    June 15, 2026

    बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 15, 2026

    बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच

    June 12, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.