रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ के अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग मनोज कुमार पिंगुआ एवं जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने सौजन्य भेंट की।
राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में संकल्प उत्कल घासी घासिया महिला समाज, रायपुर की अध्यक्ष वीणा शेन्द्रे एवं समाज के अन्य सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की।
