Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, दो महिला गिरफ्तार
    CRIME

    गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, दो महिला गिरफ्तार

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, दो महिला गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़। पुलिस को शनिवार शाम एक बड़ी सफलता मिली जब पुलिस चौकी जोबी की टीम ने ग्राम कुर्रु में रहने वाली महिला अनीता बाई अगरिया के घर दबिश देकर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपिया के घर से 62 पैकेट में रखा कुल 64 किलो 360 ग्राम गांजा जब्त हुआ।

    पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर हुई इस रेड के दौरान जब आरोपिया से पूछताछ की गई तो उसने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम बताए, जिनमें रायगढ़ की सरस्वती साहू, उसका भाई मनोज उर्फ छोटू साहू तथा उत्तर प्रदेश का लवकेश पांडे शामिल हैं। पूछताछ में आरोपिया ने खुलासा किया कि उड़ीसा से गांजा लाकर अनिता अगरिया के घर में डंप किया जाता है और फिर उसे ट्रेन के माध्यम से उत्तर प्रदेश भेजा जाता है। अनीता बाई ने बताया कि उसके घर बरामद गांजा बीती रात सरस्वती का भाई मनोज और उसका साथी कार में लेकर आए थे।

    सूचना पर तत्परता दिखाते हुए जोबी पुलिस ने रायगढ़ में दबिश दी और गिरोह की दूसरी सदस्य सरस्वती साहू को गिरफ्तार कर लिया। उससे मोबाइल जब्त किया गया है, जिसकी जांच में आरोपियों के बीच लगातार फोन पर संपर्क की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने अनीता अगरिया और सरस्वती साहू दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि मनोज साहू, लवकेश पांडे और उसका साथी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

    इस कार्रवाई में पुलिस टीम में चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर के साथ आरक्षक घनश्याम सिदार, इतवारी कंवर, अश्वनी सिदार, राजेश राठिया, राजेंद्र राठिया और महिला आरक्षक ऐमेरेसिंया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जोबी पुलिस क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    आरोपियों का विवरण

    1. अनीता बाई अगरिया पिता बिहानू उम्र 30 वर्ष निवासी कुरू चौकी जोबी थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छ.ग.)

    2. सरस्वती साहू पति संदीप साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्रीन सिटी कॉलोनी बोईरदादर रायगढ़

    3. लवलेश पाण्डेय निवासी उत्तर प्रदेश (फरार)

    4. मनोज उर्फ छोटू साहू निवासी रायगढ (फरार)

    5. मनोज साहू का साथी (फरार)

    बरामद संपत्ति

    (1) कुल 62 पैकेट गांजा जुमला वजनी करीब 64 किलो 360 ग्राम जुमला करीब कीमती 6,40,000 रूपये

    (2) आरोपिया अनिता का एक नग विवो कंपनी का स्कीनटच मोबाईल कीमती 15000

    (3) आरोपिया सरस्वती साहू का एक नग रियल-मी कंपनी का स्कीनटच मोबाईल कीमती 15000

    जुमला कीमती-6,70,000 रूपये ।

    cg news CG POLICE chhattisgarh news crime news hindi news News knock india
    Knock India

    Related Posts

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

    August 30, 2026

    तार बाहर में आयोजित हुआ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल रहे उपस्थित

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.