Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » कोरबा में ब्रिज के बाद रेलवे पटरी चोरी: कुसमुंडा-जटगा के बीच 2 करोड़ का लोहा गायब
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में ब्रिज के बाद रेलवे पटरी चोरी: कुसमुंडा-जटगा के बीच 2 करोड़ का लोहा गायब

    HasinaBy HasinaJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोरबा में ब्रिज के बाद रेलवे पटरी चोरी: कुसमुंडा-जटगा के बीच 2 करोड़ का लोहा गायब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा। कोरबा जिले में लगातार हो रही लोहे की चोरी की घटनाओं ने पुलिस और रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ब्रिज से 30 टन लोहा चोरी होने के बाद अब चोरों ने रेलवे लाइन को ही निशाना बना लिया है। कुसमुंडा से कुचेना-जटगा के बीच करीब 60 से 65 किलोमीटर के दायरे में रेल पटरी और उससे जुड़े भारी पार्ट्स काटकर ले जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने रेलवे का करीब 2 करोड़ रुपए का सामान पार कर दिया है।

    मामला बांकी मोंगरा और कटघोरा थाना क्षेत्र का है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात अलग-अलग दिनों में हुई, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है। जांच के दौरान रेलवे ट्रैक के कई हिस्से कटे हुए मिले हैं। पटरियों के बीच बिछने वाले लोहे के पार्ट्स, प्लेटें और अन्य भारी मशीनरी भी गायब पाई गई है।

    दरअसल, गेवरा-पेंड्रा नई रेल लाइन प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। इस लाइन का निर्माण शिवाकृति प्राइवेट कंपनी कर रही है। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि नई बिछाई जा रही रेल लाइनों को गैस कटर से काटकर चोर ले जा रहे हैं। इससे न सिर्फ करोड़ों का नुकसान हुआ है, बल्कि प्रोजेक्ट की समय-सीमा पर भी असर पड़ रहा है। मजदूर और कर्मचारी भी दहशत में हैं।

    चोरों ने निर्माण स्थल पर खड़ी हाइड्रा मशीन के शीशे भी तोड़ दिए हैं। पुलिस का मानना है कि रात के समय सुनसान इलाकों में सुरक्षा की कमी का फायदा उठाकर कबाड़ चोर वारदात कर रहे हैं। ASP लखन पटले ने कहा कि शिकायत मिली है और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की जा रही है।

    After bridge railway track theft in Korba: Iron worth Rs 2 crore missing between Kusmunda-Jatga
    Hasina

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.