Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » किडनैपिंग के बाद युवक का मर्डर…ये LIVE वीडियो सामने आया, सहमे लोग
    CRIME

    किडनैपिंग के बाद युवक का मर्डर…ये LIVE वीडियो सामने आया, सहमे लोग

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किडनैपिंग के बाद युवक का मर्डर…ये LIVE वीडियो सामने आया, सहमे लोग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अहमदाबाद: अहमदाबाद के कागडापीठ से नितिन पटनी नाम के युवक का अपहरण करके मेघाणीनगर में ले जाकर हत्या करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोपियों द्वारा नितिन पटनी पर बीच सड़क धारदार हथियार से किए गए हमले का वीडियो भी वायरल हुआ है. फिलहाल मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करके 3 को गिरफ़्तार किया है, जबकि 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीम बनाई गई है.
    नितिन पटनी की हत्या का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि 7 से 8 लोग उसे बीच सड़क पीट रहे हैं. सभी के हाथों में धारदार हथियार है. पिटाई के दौरान जब नितिन सड़क पर गिर जाता है, तब कुछ लोग उस पर धारदार हथियार से हमला कर देते हैं. सबसे बड़ी बात सड़क से गुजर लोगों ने उसे बचाने की हिम्मत तक नहीं जुटाई.

    अहमदाबाद शहर के डिवीजन के एसीपी युवराजसिंह गोहिल ने कहा कि कागडापीठ थाना क्षेत्र से शुक्रवार सफल-3 में नौकरी करने वाले नितिन पटनी का अपहरण हुआ था. जिसके बाद पुलिस को अपहरण की जानकारी दी गई थी. जांच करने पर पता चला था कि नितिन पटनी का अपहरण करके उसे मेघाणीनगर में ले जाया गया था. अपहरणकर्ताओं ने नितिन पटनी को सड़क पर ही बुरी तरह पीटा और धारदार हथियार से उसपर कई वार किए थे.
    बाद में नितिन की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस इस मामले की जांचकर रही है. अब तक नितिन की हत्या में शामिल विजय, शैलेश गौतम, पूनम पटनी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में दो अपहरण में शामिल थे. फिलहाल फरार चार लोगों की तलाश जारी है. फरार आरोपियों के नाम सतीश, विशाल, महेश और राज है.

    एसीपी युवराजसिंह गोहिल ने कहा कि 19 अगस्त को मेघाणीनगर में नितिन और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था. जिसकी शिकायत नितिन ने दर्ज करवाई थी. इसी बात को लेकर नितिन का अपहरण हुआ था, जिसके बाद उसे पीटा गया और धारदार हथियार से किए गए हमले में गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद उसकी मौत हुई.

    Rising crime grips Ahmedabad! Meghani Nagar murder of Nitin Patni sparks fear as police launch manhunt for accused. pic.twitter.com/RLfykVN7Kv

    — Our Ahmedabad (@Ourahmedabad1) August 23, 2025

    Knock India

    Related Posts

    Raigarh Police Action Against Anti-National Activity: मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद पर कसता शिकंजा, जेल से रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ

    July 12, 2026

    बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    चतुर ग्रामीण के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, घर की बाड़ी में उगाया था गांजा

    May 27, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.