Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » आंखें दे रही चेतावनी! इस परेशानी को न करें नजरअंदाज, यह खतरनाक संकेत बन सकता है जानलेवा
    देश

    आंखें दे रही चेतावनी! इस परेशानी को न करें नजरअंदाज, यह खतरनाक संकेत बन सकता है जानलेवा

    HasinaBy HasinaJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आंखें दे रही चेतावनी! इस परेशानी को न करें नजरअंदाज, यह खतरनाक संकेत बन सकता है जानलेवा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Dementia Symptoms : अब तक माना जाता था कि याददाश्त का खोना ही डिमेंशिया (Dementia) की पहली पहचान है लेकिन हाल ही में हुई एक क्रांतिकारी रिसर्च ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि आपकी आंखों की रेटिना की मोटाई यह बता सकती है कि भविष्य में आपको डिमेंशिया या अल्जाइमर होने का खतरा है या नहीं।

    क्या है डिमेंशिया और आंखों से इसका रिश्ता?

    डिमेंशिया दिमाग से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है जिसमें व्यक्ति की सोचने, समझने और याद रखने की शक्ति धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। चीन के वैज्ञानिकों ने करीब 30,000 लोगों पर 10 साल तक अध्ययन किया। ‘फ्रंटियर्स इन एजिंग न्यूरोसाइंस’ जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी के अनुसार हमारी आंखों की रेटिना (Retina) दिमाग की सेहत का आईना होती है। रेटिना आंखों के पीछे की वह परत है जो रोशनी को संकेतों में बदलकर दिमाग तक पहुंचाती है। चूंकि आंखों की नसें (Optic Nerve) सीधे दिमाग से जुड़ी होती हैं इसलिए दिमाग में होने वाली कोई भी हलचल आंखों में दिखाई दे सकती है।

    PunjabKesari

    रिसर्च के चौंकाने वाले नतीजे

    वैज्ञानिकों ने रेटिना की मोटाई मापने के लिए OCT (ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी) तकनीक का इस्तेमाल किया। रिसर्च में जो बातें सामने आईं वे बेहद महत्वपूर्ण हैं:

    • पतली रेटिना, बढ़ता खतरा: जिन लोगों की रेटिना की परत पतली पाई गई उनमें अल्जाइमर का खतरा काफी अधिक था।
      • 3% का गणित: रेटिना की मोटाई में हर एक यूनिट की कमी डिमेंशिया के खतरे को 3 फीसदी बढ़ा देती है।
      • फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया (FTD): जिन लोगों की रेटिना का मध्य हिस्सा बहुत पतला था उनमें FTD होने की संभावना 41 फीसदी ज्यादा पाई गई।

      PunjabKesari

      डिमेंशिया के शुरुआती लक्षण जिन्हें न करें नजरअंदाज

      अगर आप या आपके आसपास कोई इन लक्षणों का सामना कर रहा है तो सतर्क हो जाएं:

      1. याददाश्त की कमी: हाल ही में हुई बातों या नामों को भूल जाना।
      2. बोलने में कठिनाई: बातचीत के दौरान सही शब्दों का चुनाव न कर पाना।
      3. भ्रम की स्थिति: समय, स्थान या लोगों को पहचानने में देरी होना।
      4. व्यवहार में बदलाव: अचानक चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन या मूड स्विंग्स।
      5. फैसला लेने में असमर्थता: रोजमर्रा के छोटे-छोटे फैसले लेने में भी दिक्कत महसूस करना।

      PunjabKesari

      बचाव और सावधानी

      हालांकि डिमेंशिया का कोई पक्का इलाज नहीं है लेकिन समय रहते पहचान और सही जीवनशैली से इसे धीमा किया जा सकता है:

      • नियमित व्यायाम: शारीरिक सक्रियता दिमाग की कोशिकाओं को स्वस्थ रखती है।
      • हेल्दी डाइट: ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन लें।
      • दिमाग की कसरत: सुडोकू, शतरंज या नई भाषाएं सीखकर दिमाग को सक्रिय रखें।
      • नियमित जांच: 50 की उम्र के बाद आंखों और न्यूरोलॉजिकल चेकअप करवाते रहें।
    Hasina

    Related Posts

    PM Modi ने नॉर्वे के जोनास गहर स्टोरे के साथ किया ऐतिहासिक कैसल दौरा

    May 19, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव की बीच ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट खोलने से इनकार, अमेरिकी नाकेबंदी से भड़का

    April 23, 2026

    300 सालों बाद महाशिवरात्रि पर बन रहे कई शुभ संयोग, यहां देखें कैसे करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक

    February 9, 2026

    सड़क पर बिछी लाशें… भंडारे से लौट रही 9 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत, गांव में पसरा मातम

    February 9, 2026

    सुप्रीम कोर्ट : उपभोक्ता अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय, होमबायर रहेगा कंज्यूमर

    February 7, 2026

    भारत को बड़ी राहत, आज से अमेरिका ने 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाया, संशोधित 18% शुल्क लागू

    February 7, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.